Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

उपचुनाव में जीत पर सपा के कुशल नेतृत्व को बधाई- शिवपाल यादव

shivpal yadav tweet

shivpal yadav tweet

उत्तर प्रदेश की फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है। इन दोनों ही उपचुनावों में समाजवादी पार्टी को को बहुजन समाज पार्टी सहित कई अन्य दलों ने समर्थन दिया था। जीत के बाद प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सबसे पहले बसपा सुप्रीमों मायावती का धन्यवाद दिया। फिर प्रेस कांफ्रेंस के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सीधे मायावती के घर पहुंचे और उनसे मुलाकात की। सपा की उपचुनावों में जीत के बाद कद्दावर नेता शिवपाल सिंह यादव ने एक ट्वीट किया है जो एक अलग तरफ इशारा कर रहा है।

जनता ने दिया भाजपा को जवाब :

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव उपचुनावों में जीत के बाद पार्टी कार्यालय पहुंचे जहाँ पर उन्होंने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। अखिलेश ने कहा कि विकास के नाम पर चाहे दिल्ली का और उत्तर प्रदेश का बजट हो, जनता को पूरी तरह से निराश किया गया है। जो भी वादे किए गए थे संकल्प पत्र के माध्यम से वह पूरा नहीं किया। इतनी वादा खिलाफी किसी राजनीतिक दल ने नहीं की जितनी भाजपा ने की है। दिल्ली की सरकार बड़े बड़े वादे किए गए थे और यूपी का संकल्प पत्र बना एक भी वादे पर भाजपा खरी नही उतरी है। 2017 में हम काम गिना रहे थे। BJP के लोग सुधरे नहीं, कह रहे थे कि हमारे कारनार्में बोल रहे हैं। जनता ने भाजपा को जवाब दिया है कि बीजेपी को भी विकास के रास्ते पर लौटना पड़ेगा।

 

ये भी पढ़ें: कैबिनेट मंत्री का वीआईपी कॉलोनी में तबेला, ताक पर हाईकोर्ट का आदेश

शिवपाल ने दी बधाई :

यूपी विधानसभा चुनावों के बाद से पार्टी में अलग-थलग पड़ चुके शिवपाल सिंह यादव एक बार फिर से सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। साथ ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए भी शिवपाल के तेवर नर्म दिख  रहे हैं। होली पर अखिलेश और शिवपाल एक दूसरे से मिले थे और अखिलेश ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया था। इसके अलावा सार्वजनिक मंच से चाचा के बारे में बोलने से बचने वाले अखिलेश अब शिवपाल को 2022 में राज्य सभा भेजने की बात कर रहे हैं।

सपा की उपचुनावों में हुई जीत पर शिवपाल सिंह यादव ने ट्वीट किया है। शिवपाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर फूलपुर एवं गोरखपुर संसदीय क्षेत्र की जनता, समाजवादी पार्टी के कुशल नेतृत्व, कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं विजयी प्रत्याशियों को बहुत-बहुत बधाई । कड़ी मेहनत व सामाजिक न्याय की साझी जमीन पर लिखी गई यह खूबसूरत कहानी मील का पत्थर साबित हो, ऐसी मंगल कामना।

 

ये भी पढ़ें: मायावती से मिलने पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

 

Related posts

महोबा में एक किशोरी की हत्या, दूसरी से गैंगरेप!

Sudhir Kumar
8 years ago

हापुड़ -आयुर्वेदिक रिटायर डॉक्टर के घर लाखो की चोरी

kumar Rahul
7 years ago

प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सपा कार्यालय में लोहिया वाहिनी की ले रहे हैं बैठक!

Divyang Dixit
9 years ago
Exit mobile version