समाजवादी पार्टी से शिवपाल यादव की दूरियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। पहले जहां शिवपाल यादव ने सपा से अलग होकर समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाया है तो अब वे अखिलेश यादव से भी अपनी दूरियां बनाने लगे हैं। ट्वीटर पर बायो बदलने के बाद आज शिवपाल ने समाजवादी पार्टी का झंडा अपनी गाड़ी से हटा दिया था। इसी क्रम में अब शिवपाल सिंह यादव ने अब समाजवादी पार्टी के तीन ऑफिसियल एकाउंट को अनफॉलो कर दिया है जिसके बाद नयी चर्चाएँ शुरू हो गयी हैं।

बायो बदलने के बाद किया अनफॉलो :

29 अगस्त को शिवपाल यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद मीडिया से बात में शिवपाल ने दावा किया था कि मुलायम सिंह यादव भी उनके इस मोर्चे में शामिल होंगे। हालाँकि समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने के बाद उठे सियासी भवंडर को थामने के लिए अब भी कोशिशें चल रही हैं। सेक्युलर मोर्चा के ऐलान के बाद शिवपाल ने अपने ट्विटर प्रोफाइल पर खुद को समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के नेता के तौर पर दर्शाया था जबकि उनके पुराने प्रोफाइल में सीनियर समाजवादी लीडर लिखा हुआ था।

[penci_blockquote style=”style-3″ align=”none” author=””]29 अगस्त को शिवपाल यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने की घोषणा की थी[/penci_blockquote]

सपा के लिए बन सकते हैं मुसीबत :

शिवपाल यादव ने ऐलान किया है कि समाजवादी सेक्युलर मोर्चा  यूपी की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। शिवपाल यादव अपने लिए अलग रास्ता तैयार करते जा रहे हैं। इसके अलावा वे अब अखिलेश यादव के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं। सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा था कि उन्होंने अपने बड़े भाई मुलायम सिंह यादव के साथ मिलकर बड़े जतन से समाजवादी पार्टी बनाई थी लेकिन लगातार हो रही उपेक्षा के चलते वरिष्ठ नेता अपमानित महसूस कर रहे हैं। ऐसे में हाशिये पर गए नेताओं को जोड़कर उन्होंने सेक्युलर मोर्चा का गठन किया है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें