भाजपा का बड़ा फैसला: मिश्रीलाल वर्मा बने श्रावस्ती जिलाध्यक्ष

श्रावस्ती। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने श्रावस्ती जिले के नए जिलाध्यक्ष [ Shravasti BJP District President ] के रूप में मिश्रीलाल वर्मा के नाम की घोषणा की है। यह निर्णय पार्टी के भीतर नए चेहरों को आगे लाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। मिश्रीलाल वर्मा सत्यनारायण उच्च शिक्षा संस्थान, तुलसीपुर श्रावस्ती के प्रबंधक हैं और भाजपा के शिक्षक प्रकोष्ठ अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय संयोजक के रूप में भी कार्यरत हैं।

 भी पढ़ेंः  उत्तर प्रदेश भाजपा के नए जिलाध्यक्षों की घोषणा

मिश्रीलाल वर्मा का राजनीतिक सफर [ Shravasti BJP District President ]

मिश्रीलाल वर्मा ने भाजपा के भीतर लंबे समय तक काम किया है और पार्टी के सभी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाई है। उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान के लिए जाना जाता है। उनके नए जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से स्वागत किया।

ये भी पढ़ेंः   यूपी बीजेपी की नई टीम में पांच महिला जिलाध्यक्ष

चयन प्रक्रिया [ Shravasti BJP District President ]

जिलाध्यक्ष पद के लिए कुल 38 दावेदारों ने अपनी उम्मीदवारी पेश की थी। इनमें मिश्रीलाल वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी, ओम मिश्रा और अन्य शामिल थे। पार्टी ने पुराने नेतृत्व की जगह नए चेहरे को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए यह मौका दिया है।

कार्यकर्ताओं ने किया उत्साहपूर्ण स्वागत

मिश्रीलाल वर्मा के नए जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल छा गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से स्वागत किया और उनके नेतृत्व में काम करने का संकल्प लिया।

2027 विधानसभा चुनाव का लक्ष्य

मिश्रीलाल वर्मा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता कार्यकर्ताओं का सम्मान, संगठन का विस्तार और 2027 के विधानसभा चुनाव में जिले की दोनों सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि वे सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को साथ लेकर चलेंगे और पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

भाजपा ने श्रावस्ती में मिश्रीलाल वर्मा को नया जिलाध्यक्ष [ Shravasti BJP District President ] नियुक्त करके एक बड़ा राजनीतिक कदम उठाया है। उनके नेतृत्व में पार्टी श्रावस्ती में अपनी स्थिति मजबूत करेगी, ऐसी उम्मीद की जा रही है। मिश्रीलाल वर्मा के अनुभव और संगठनात्मक कौशल को देखते हुए यह माना जा रहा है कि वे भाजपा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें