Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

राजा भैया की रैली में 7 प्रदेशों के समर्थकों ने दिखाई ‘जनसत्ता’

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला के कुंडा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ ‘राजा भैया’ की शुक्रवार को रमाबाई आंबेडकर मैदान लखनऊ में विशाल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में मुख्य अतिथि के तौर पर राजा भैया मौजूद रहे। राजाभैया को सुनने के लिए रैली में सात राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड, गुजरात और महाराष्ट्र से उनके समर्थक पहुंचे थे। रजत जयंती समारोह के प्रदेश प्रवक्ता अश्वनी सिंह ने बताया कि इन सात प्रदेशों के लोगों का लखनऊ में गुरुवार से आगमन शुरू हो गया था। रैली में हजारों की भीड़ जनसत्ता पार्टी के रंग में रंगी नजर आ रही थी। राजा भैया के समर्थक हाथों में झंडे, पोस्टर लेकर नारेबाजी करते हुए उत्साहित नजर आ रहे थे। वहीं राजा भैया की पार्टी के झंडे और बैनर लगे दो पहिया से लेकर चार पहिया वाहन राजधानी की सड़कों पर नजर आ रहे थे। हालांकि रैली में मौजूद पदाधिकारी 3 से 4 लाख लोगों के जुटने का दावा कर रहे थे।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित हुआ रजत जयंती अभिनंदन समारोह[/penci_blockquote]
बाहुबली नेता, निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया शुक्रवार को ही राजा भैया के राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इसके चलते राजा भैया के समर्थकों ने रैली को राजा भैया रजत जयंती अभिनंदन समारोह का नाम दिया है। उन्होंने इस रैली के माध्यम से अपने नए राजनीतिक सफर की हुंकार भरी। लखनऊ के रमाबाई मैदान में आयोजित रैली में उन्होंने अपनी नई पार्टी के नाम के साथ ही एजेंडे का भी ऐलान किया। इस रैली को राजा भैया का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। बता दें कि राजा भैया ने 19 नवंबर को एक प्रेसवार्ता की थी। इसमें उन्होंने एसससी-एसटी एक्ट, प्रमोशन में आरक्षण का विरोध किया था। राजा भैया ने कहा था कि प्रमोशन का आधार वरिष्ठता और गुणवत्ता होनी चाहिए, जाति नहीं। इस दौरान उन्होंने नई पार्टी के गठन का ऐलान भी किया था। उन्होंने बताया था कि जनसत्ता पार्टी, जनसत्ता लोकतांत्रिक पार्टी और जनसत्ता दल के नाम से पार्टी के लिए तीन नाम चुनाव आयोग को भेजे गए हैं। पार्टी सिंबल के लिए चुनाव आयोग को लेटर लिखा गया है।

[hvp-video url=”https://www.youtube.com/watch?v=4J01sCgzWGw” controls=”true” autoplay=”true” loop=”true” muted=”false” ytcontrol=”true”][/hvp-video]

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]एक क्षत्रिय नेता के रूप में है राजा भैया की छवि [/penci_blockquote]
राजा भैया की रैली के लिए प्रतापगढ़ के लोगों ने एक खास ट्रेन बुक कराई थी। ये ट्रेन शुक्रवार को सुबह लखनऊ पहुँच गई। इस ट्रेन में सवार होकर भारी संख्या में समर्थक रमाबाई मैदान में एकत्र हुए। वहीं इस रैली में राजा भैया की रैली के लिए समर्थकों ने खास टी शर्ट छपवाई है। इस टी शर्ट में राजा भैया की तस्वीर लगी हुई है। समर्थक इस टी शर्ट को पहन कर रैली में शामिल हुए थे। राजा भैया की रैली से कई दिन पहले ही राजधानी लखनऊ की सड़कें राजा भैया के बैनर और होर्डिंग से पट गए थे। राजा भैया का अच्छा खासा प्रभाव प्रतापगढ़ और इलाहाबाद जिले के कुछ हिस्से में हैं। उनकी छवि एक दबंग और क्षत्रिय नेता के तौर पर है। ऐसे में अलग-अलग पार्टियों के क्षत्रिय विधायकों से उनके रिश्ते काफी बेहतर हैं। राजाभैया, राज्य की सपा सरकार में मंत्री भी रहे हैं।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]3 हजार बसें 7 हजार चार पहिया वाहनों से पहुंचे समर्थक[/penci_blockquote]
पूर्व मंत्री व कुंडा के निर्दल विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया के राजनीति में 25 वर्ष पूरे होने पर लखनऊ के रमाबाई मैदान में रजत जयंती समारोह के बहाने शक्ति प्रदर्शन करने के लिए जिले से 3 हजार बसें आईं थी। वहीं लगभग 7 हजार चार पहिया वाहनों से भी समर्थकों ने समारोह में शिरकत की। कुंडा व बाबागंज के लोगों के लिए स्पेशल ट्रेन भी गढ़ी मानिकपुर से रवाना हुई थी। एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ‘गोपालजी’ के प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह लाल साहब ने बताया कि कुुंडा व बाबागंज से अधिक भीड़ रजत जयंती में शामिल हुई। कुंडा व बाबागंज विधानसभा के समर्थकों को लेकर 25 सौ बसें गईं थी। जबकि दोनों विधानसभा से 5 हजार से अधिक चार पहिया लेकर समर्थक रवाना हुए थे। भीड़ को देखते समर्थकों के लिए गढ़ी मानिकपुर से 18 बोगियों की स्पेशल ट्रेन 30 नवंबर की सुबह 8:30 बजे लखनऊ के लिए रवाना हुई।

[hvp-video url=”https://www.youtube.com/watch?v=D3fwapBuUZE” controls=”true” autoplay=”true” loop=”true” muted=”false” ytcontrol=”true”][/hvp-video]

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]लगातार छठी बार विधायक हैं राजा भैया [/penci_blockquote]
रजत जयंती समारोह को कामयाब बनाने के लिए राजाभैया समर्थक प्रधान, बीडीसी सदस्य, ब्लाक प्रमुख, पूर्व ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्यों को लगाया गया था। जो लगातार मेहनत कर अपने इलाके के लोगों को समारोह में शामिल होने के लिए तैयार कर के लाये थे। जिले की भीड़ पर दूसरे जिलों के लोगों की निगाहें टिकी हुई थी। राजा भैया ने 26 साल की उम्र में 1993 में पहली बार कुंडा विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की थी। इसके बाद से वह कभी भी हारे नहीं। लगातार इसी सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीत हासिल करते आ रहे हैं। वह कुंडा सीट से लगातार छठवीं बार विधायक हैं।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”हिंदी की खबरें” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

संगठन की बैठक के लिए दिल्ली जायेंगे CM योगी!

Divyang Dixit
7 years ago

सिकंदरा के बाद सपा के एक और गढ़ पर है भाजपा की नजर

Shashank
7 years ago

बुलंदशहर: अनोखे ढंग से की जा रही होलिका दहन की तैयारी

UP ORG Desk
6 years ago
Exit mobile version