[nextpage title=”sp leader” ]

समाजवादी पार्टी में चल रहे गृहयुद्ध में हर रोज नये मोड़ आते जा रहे हैं। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को शिवपाल यादव ने नयी पार्टी के ऐलान की प्रेस नोट दी थी जो उन्होंने नहीं पढ़ी। इसके बाद से सभी शिवपाल यादव के अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं। मगर अब शिवपाल यादव के करीबी नेता ने उनकी आगे की रणनीति को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

[/nextpage]

[nextpage title=”sp leader2″ ]

शिवपाल नहीं बनायेंगे नयी पार्टी :

  • समाजवादी पार्टी में यूपी चुनाव के पहले से गृहयुद्ध शुरू हो गया था।
  • इसका खामियाजा चुनाव में मिला था और सपा की सीटें 225 से सिमट कर 47 रह गयी थी।
  • यूपी चुनाव के समय से शिवपाल यादव लगातार नयी पार्टी बनाने की बात कहते हुए नजर आ रहे हैं।
  • हालाँकि अभी तक उन्होंने किसी भी नयी पार्टी या मोर्चे का गठन नहीं किया है।
  • बीते दिनों मुलायम सिंह यादव ने लोहिया ट्रस्ट पर प्रेस कांफ्रेंस बुलाई थी।
  • इसमें सपा संरक्षक को शिवपाल यादव ने नयी पार्टी के ऐलान की प्रेस नोट दी थी।
  • मगर मुलायम सिंह यादव ने ऐन मौके पर आकर उस प्रेस नोट को पढ़ने से मना कर दिया था।
  • इसके बाद से चर्चा थी कि शिवपाल यादव अब अकेले ही नयी पार्टी का गठन करेंगे।

ये भी पढ़ें, वीडियो: यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 3 की मौत

  • मगर शिवपाल गुट के एक दिग्गज नेता ने उनकी रणनीति का खुलासा कर दिया है।
  • सपा के प्रदेश सचिव सियाराम सिंह यादव शिवपाल गुट के नेता माने जाते हैं।
  • उन्होंने दावा किया कि शिवपाल यादव कोई भी नयी पार्टी बनाने नहीं जा रहे हैं।
  • सपा नेता कहा कि समाजवादी पार्टी में किसी तरह की कोई लड़ाई या झगड़ा नहीं है।
  • उन्होंने कहा कि शिवपाल यादव नाराज जरूर हैं मगर वे सपा के अलावा कोई दल नहीं बनायेंगे।
  • सपा नेता ने बताया कि नेताजी के मार्गदर्शन में पार्टी लगातार आगे बढ़ती जा रही है।

ये भी पढ़ें, लखनऊ मेट्रो को मिली एयरपोर्ट की 1899 वर्ग मीटर भूमि

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें