उत्तर प्रदेश में चुनावी पारा धीरे धीरे बहुत ही गरम होता जा रहा है। सभी राजनैतिक पार्टियाँ अपने-अपने तरीके से चुनाव का प्रचार कर रहीं हैं। इसी प्रचार की दौड़ में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी में पोस्टरों और नारों की जंग शुरू हो गयी है आइये जानते है कि किसके नारे कितने दमदार है जो विरोधियों के प्रचार को चुनौती दे सकते हैं-
समाजवादी पार्टी के नारें-
- बदल रहा है आज सवंर रहा है कल.
- पूरे किये हैं वादे अब हैं नए इरादे
बहुजन समाज पार्टी के नारे-
- चाचा भतीजे की सरकार बन्द करो ये अत्याचार.
- मायावती की जय जय कार 2017 में फिर बनेगी बसपा की सरकार.
- हाथी नहीं गणेश है ब्रह्मा विष्णु महेश है.
- बच्चा बच्चा भीम का बीएसपी की टीम का.
इन नारों के साथ चुनावी मैदान में उतरी है सपा और बसपा की पार्टी। इस मुकाबले में अभी भारतीय जनता पार्टी का उतरना बाकि है। भारतीय जनता पार्टी के आ जाने के बाद ये जंग और भी तेज हो जायेगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Ashutosh Srivastava
Reporter at uttarpradesh.org, News Junkie,Encourager not a Critique Admirer of Nature.