नवाबों की नगरी लखनऊ के अच्छे दिन जल्द ही आने वाले है। सरकार द्वारा बहुत जल्द कैसरबाग और कैंट रोड पर स्मार्ट सिटी का काम दिखाई भी देने लगेगा। इसके लिए शहरी विकास मंत्रालय, भारत सरकार से दो सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल को लखनऊ की स्थिति देखने को भेजा गया है।

नवम्बर से दिखेगा स्मार्ट सिटी का काम :

  • बीते दिन केंद्र सरकार की टीम ने सरोजनी नायडू पार्क, कैसरबाग बस स्टेशन और कैंट रोड की वर्तमान समस्याओं की जानकारी ली।
  • साथ ही टीम ने वहां के आम लोगों से समस्याओं के सुधार के लिए सुझाव मांगे हैं।
  • टीम के सदस्यों ने बताया कि जल्द ही सभी जगहों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी करायी जाएगी।
  • इन जगहों की सभी तरह की कमियों को समझकर टीम ने अपनी रिपोर्ट में दर्ज करना शुरू कर दिया हैं।
  • जल्द ही यह रिपोर्ट तैयार कर सोमवार तक नगर निगम को भेज दी जाएगी।
  • फिर 20 दिनों तक आम जनता की राय भी जानी जायेगी।

यह भी पढ़े : प्रधानमंत्री के लखनऊ दौरे के चलते डीआईजी ने लिया सुरक्षा का जायजा!

  • इसके पहले टीम कैसरबाग और आसपास फैली अव्यवस्थाओं को देखकर काफी नाराज़ हुई।
  • टीम के सदस्यों ने कहा कि अगर यहाँ से होर्डिंग्स, अतिक्रमण को हटा दें तो यह जगह काफी सुन्दर हो सकती है।
  • उन्होंने कहा कि हजरतगंज स्थित सरोजनी नायडू पार्क रात में शराबियों का अड्डा बन जाता है।
  • टायलेट के दरवाजे पार्क की ओर खुलते हैं और फाउंटेन भी काम नहीं कर रहा है।
  • साथ ही न कैमरे नहीं लगे हैं और पार्क का ट्रैक भी धंसा हुआ है।

यह भी पढ़े : वीडियो: मेरठ पुलिस की गुंडागर्दी: युवक को पीटते हुए पुलिसकर्मी का बेरहम चेहरा आया सामने!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें