केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार 4 फरवरी को उत्तर प्रदेश के दौरे पर थीं, अपने दौरे के तहत स्मृति ईरानी ने भारतीय जनता पार्टी के लखनऊ स्थित कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।
स्मृति ईरानी की प्रेस कांफ्रेंस के संबोधन के मुख्य अंश:
- केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार 4 फरवरी को उत्तर प्रदेश के दौरे पर थीं।
- इस दौरान भाजपा कार्यालय में केंद्रीय मंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।
- अपने संबोधन में स्मृति ईरानी ने कहा कि, बहन-बेटियों के लिये 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाये जायेंगे।
- उन्होंने आगे कहा कि, 1000 महिला अधिकारियों की नियुक्ति की जायेगी, बेटियो को ग्रेजुएशन तक निशुल्क शिक्षा मिलेगी।
- केन्द्रीय मंत्री ने आगे कहा कि, गरीब परिवार में जन्मी बेटी को 50000 का बांड दिया जायेगा।
स्वच्छता के लिए 900 करोड़:
- स्मृति ईरानी ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, 900 करोड़ स्वच्छ्ता के लिए दिया गया लेकिन 40 करोड़ ही खर्च हुए।
- उन्होंने आगे कहा कि, भाग्य लक्ष्मी योजना के तहत बेटी जब 21 साल की हो जाएगी तो 2 लाख रु की राशि दी जाएगी।
- सपा सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि, हर दूसरा बच्चा कुपोषित है.अखिलेश सरकार 7000 खर्च नहीं कर पायी।
- समाजवादी पेंशन पर सपा-बसपा को घेरते हुए उन्होंने कहा कि, सपा-बसपा सरकार ने विधवा महिलाओं की सुध नहीं ली।