Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

अखिलेश नहीं छोड़ना चाहते कोई कसर, ‘प्रशांत किशोर’ से निपटने के लिए ‘पंखुड़ी पाठक’ को लगाया मोर्चे पर!

उत्तर प्रदेश में 2017 के चुनावों के लिए सभी पार्टियाँ अपनी कमर कस रही हैं। हाल ही में कुछ दिनों पहले कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रशांत किशोर को सोशल मीडिया का प्रभारी बनाया गया था, इसी कड़ी में समाजवादी सरकार द्वारा सूबे में प्रशांत किशोर को सोशल मीडिया पर टक्कर देने के लिए पार्टी की नवनिर्वाचित प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक को सोशल मीडिया कैम्पेन की जिम्मेदारी दी गयी है।

Pankhuri Pathak

समाजवादी सोशल मीडिया कैम्पेन:

समाजवादी पार्टी से जुड़ने के लिए संपर्क करें:

फेसबुक: www.facebook.com/isupportakhilesh

ट्विटर: www.twitter.com/isupportakhilesh

व्हाट्सएप्प नंबर: +91-9891251515

सोशल मीडिया पर निर्भर पार्टियाँ:

2017 के चुनाव में प्रदेश के राजनीतिक दल सोशल मीडिया पर ज्यादा निर्भर कर रहे हैं, हाल ही में बिहार में नीतीश कुमार को सत्तारूढ़ कराने वाले प्रशांत किशोर को इंडियन नेशनल कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस का सोशल मीडिया प्रभारी बनाया था। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी ने पंखुड़ी पाठक को पार्टी के सोशल मीडिया कैम्पेन की जिम्मेदारी दी है। जानकारों का कहना है कि, उत्तर प्रदेश में युवाओं की संख्या ज्यादा है, जिनसे सोशल मीडिया पर संवाद स्थापित करना आसान है। इसीलिए प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक दल सोशल मीडिया कैम्पेनिंग को लेकर किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतना चाहते हैं। ऐसे में 2017 ही बताएगा की सोशल मीडिया का ये ऊँट किस करवट बैठेगा।

Related posts

बड़ागांव थानाक्षेत्र के बावतपुर गाँव मे संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की जलकर हुई मौत। मृतका के पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप। मृतका के ससुराल पक्ष से पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

एनएचएम भर्ती में गड़बड़ी के मामले में आया नया मोड़

Sudhir Kumar
7 years ago

यूपी बोर्ड की 10वीं व 12वी परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की तारीख बढ़ी।

Desk
4 years ago
Exit mobile version