उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के नेता अंबिका चौधरी ने अमित शाह के मथुरा हिंसा पर दिए गए बयान को गैरजिम्मेदाराना कहा है।
घटना की सीबीआई जांच की जरुरत नहीं:
- उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के नेता अंबिका चौधरी ने कहा है कि, मथुरा हिंसा की सीबीआई जांच की कोई जरुरत नहीं है।
- उन्होंने कहा कि, सीबीआई जांच से मामला ठंडे बस्ते में चला जायेगा।
- इसके आलावा उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के मथुरा हिंसा पर दिए गये बयान को गैरजिम्मेदाराना कहा है।
- उन्होंने कहा है कि, मथुरा मामले में सपा नेता शिवपाल सिंह यादव को लेकर जो भी आरोप लगाये हैं, उसका कोई प्रूफ नहीं हैं।
- गौरतलब है कि, अमित शाह ने सीएम पर ये बयाना दिया था कि, सीएम को चाचा भतीजे का रिश्ता खत्म कर लेना चाहिए।
- उन्होंने हरियाणा कांड की याद दिलाते हुए कहा कि, हरियाणा में जो हुआ, वैसा देश में कभी नहीं हुआ।
- उन्होंने ये भी कहा कि, राष्ट्रीय अध्यक्ष को माफ़ी मांगनी चाहिए।
- उन्होंने कहा कि, समाजवादी सरकार जो विकास के काम कर रही है, भाजपा उसे पचा नहीं पा रही है।
- उन्होंने कहा कि, भाजपा पहले अपनी स्थिति साफ़ करे कि, वो शहीदों के साथ है या अराजक तत्वों के साथ।
- उन्होंने मथुरा हिंसा में मुख्यमंत्री अखिलेश की तारीफ करते हुए कहा कि, मथुरा हिंसा को जिस तरह से कण्ट्रोल किया गया, उसके लिए सभी ने प्रदेश सरकार की सराहना की, यहाँ तक कि मथुरा के लोगों ने भी सूबे की सरकार की तारीफ की है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार