उत्तर प्रदेश में इन दिनों कैराना राजनीतिक मुद्दा बना हुआ है। कैराना में लोग किसी डर के कारण अपने अपने घरों से पलायन कर रहे हैं।
सपा और भाजपा निकालेंगी यात्रायें:
- उत्तर प्रदेश का कैराना सूबे की राजनीति का हिस्सा बना हुआ है।
- सूबे के सभी राजनीतिक दल अपनी अपनी राजनीति कैराना को लेकर कर रहे हैं।
- इसी संदर्भ में सूबे की मौजूदा सपा सरकार आज कैराना में ‘सद्भावना यात्रा’ निकालेगी।
- वहीँ कैराना में लोगों के पलायन का मुद्दा उठाने वाली भारतीय जनता पार्टी भी आज ही क्षेत्र में ‘निर्भय रैली’ निकालेगी।
- दोनों राजनैतिक दलों की यात्रायें क्षेत्र में आज ही होने के कारण किसी भी आपातस्थिति से निपटने के लिए मेरठ और शामली में धारा 144 लागू कर दी गयी है।
भाजपा की ‘निर्भय यात्रा’ शुरू:
- कैराना में लोगों के पलायन को रोकने के लिए भाजपा की निर्भय यात्रा शुरू हो चुकी है।
- कैराना में तनाव की स्थिति देखते हुए धारा 144 लागू की गयी है।
- इससे पहले क्षेत्र के एसएसपी ने कहा था कि, कुछ भी हो जाये यात्रा निकलने नहीं दी जाएगी।
- जिसके बावजूद समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी द्वारा यात्रा निकाल दी गयी है।
सपा की ‘सद्भावना यात्रा’ शुरू:
- भाजपा की निर्भय यात्रा के बाद समाजवादी पार्टी की सद्भावना यात्रा शुरू हो गयी है।
- यह सद्भावना यात्रा सपा के अतुल प्रधान की अध्यक्षता में हो रही है।
- हालाँकि, एसएसपी के मुताबिक किसी को भी यात्रा करने की अनुमति नहीं दी गयी है।
रोकी गयी संगीत सोम की यात्रा:
- भारतीय जनता पार्टी के संगीत सोम आज सरधना से कैराना निर्भय यात्रा ले जा रहे थे।
- आज ही के दिन सपा की भी सद्भावना यात्रा निकलनी थी।
- संगीत सोम की निर्भय यात्रा को रोक दिया गया है।
- भारी पुलिस बल के सामने संगीत सोम को अपनी यात्रा रोकनी पड़ी।
भाजपा ने क्या कहा:
- संगीत सोम की निर्भय यात्रा के बारे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने अयोध्या में कहा कि, यह यात्रा संगीत सोम की व्यक्तिगत यात्रा है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार