उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव अपने आवास में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे हैं।
मीडिया के लोग समझते हैं:
- सपा प्रमुख ने पार्टी के सियासी संकट के मद्देनजर सपा प्रमुख ने शुक्रवार को अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।
- जिसमें उन्होंने कहा कि, मीडिया के लोग सब समझते हैं।
- उन्होंने आगे कहा कि, बहुत जरुरी निर्णय है, जो पार्टी के हित में होगा।
- सपा प्रमुख ने आगे कहा कि, अखिलेश से पूछा कि, बिना जानकारी के लिस्ट कैसे जारी की?
- मुलायम सिंह ने आगे जानकारी दी कि, राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा किसी को लिस्ट जारी करने का अधिकार नहीं है।
- साथ ही उन्होंने मीडिया से कहा कि, राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन है ये आप जानो।
अनुशासनहीनता के लिए कार्रवाई क्यों न की जाए:
- सपा प्रमुख ने आगे कहा कि, सीएम अखिलेश ने जो अनुशासनहीनता दिखाई है, उसके लिए कार्रवाई क्यों न की जाये?
- इसके साथ ही सपा प्रमुख ने प्रेस वार्ता में रामगोपाल को पार्टी से 6 साल के लिए निष्काषित करने की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री का भविष्य खतरे में:
- सपा प्रमुख ने आगे कहा कि, मुख्यमंत्री अखिलेश गुटबाजी कर रहे हैं।
- साथ ही सपा प्रमुख ने सीएम अखिलेश को चेतावनी देते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री अखिलेश का भविष्य खतरे में पड़ सकता है।
- सपा प्रमुख ने आगे कहा कि, रामगोपाल सीएम अखिलेश को बर्बाद कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री अखिलेश को पार्टी से निकाला गया:
- सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी 6 साल से पार्टी के लिए निष्काषित कर दिया है।
- वहीँ पार्टी का मुख्यमंत्री कौन होगा के सवाल पर सपा प्रमुख ने कहा कि, पार्टी मुख्यमंत्री तय करेगी।
- सीएम अखिलेश को अनुशासनहीनता के आधार पर पार्टी से निष्कासित किया गया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार