उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो चुका है। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव भी शनिवार 11 फरवरी से पार्टी के लिए प्रचार अभियान शुरू कर रहे हैं।
शिवपाल सिंह यादव के लिए करेंगे प्रचार:
- यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण की शुरूआत हो चुकी है।
- वहीँ समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव शनिवार 11 फरवरी से अपना प्रचार अभियान शुरू कर रहे हैं।
- सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव शनिवार से अपने भाई शिवपाल सिंह यादव के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे।
- मुलायम सिंह यादव शनिवार को जसवंत नगर के ताखा मैदान में रैली को संबोधित करेंगे।
- यह रैली सुबह 10 बजे से आयोजित की गयी है।
- इस रैली को सपा प्रमुख और शिवपाल सिंह यादव संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे।
- गौरतलब है कि, शिवपाल सिंह यादव जसवंत नगर से मौजूदा समय में विधायक और विधायक प्रत्याशी हैं।
14 फरवरी को कैंट में करेंगे प्रचार अभियान:
- सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव शनिवार 11 फरवरी से पार्टी के लिए प्रचार अभियान शुरू हो रहा है।
- जिसके तहत मंगलवार 14 फरवरी को लखनऊ में अपर्णा यादव के लिए प्रचार अभियान करेंगे।
- यह प्रचार अभियान लखनऊ के कैंट इलाके में आयोजित किया गया है।
- हालाँकि, सपा प्रमुख सपा के अन्य प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे या नहीं करेंगे इस पर संशय बरकरार है।