Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

बरेली: पूर्व मंत्री भगवतसरन गंगवार को बनाया जा सकता है जिलाध्यक्ष

akhilesh yadav welcome

akhilesh yadav welcome

आगामी लोक सभा चुनावों की समाजवादी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी संगठन को मजबूत करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में बरेली जिला और महानगर अध्यक्ष के बिना चल रही समाजवादी पार्टी में इसी हफ्ते नए जिला और महानगर अध्यक्षों की घोषणा हो सकती है। इस संबंध में मंत्रणा के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व मंत्री को अचानक लखनऊ बुलाया है जिसके बाद उन्हें पार्टी की जिले में कमान मिल सकती है।

पूर्व मंत्री बना सकते हैं जिलाध्यक्ष :

सपा सरकार के पूर्व मंत्री भगवतसरन गंगवार को अखिलेश यादव द्वारा अचानक लखनऊ बुलाया गया है। इसके बाद से जिलाध्यक्ष पद पर उनकी ताजपोशी की अटकलें तेज हैं। हालांकि जिलाध्यक्ष पद की रेस में दो से तीन अन्य दावेदार भी पद हथियाने के लिए एड़ी से चोटी तक का जोर लगाए हुए हैं।

इसके अलावा महानगर अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदारों जफर बेग, कदीर अहमद और शमीम खां सुल्तानी के बीच घमासान है। वहीं पूर्व विधायक अताउर की पसंद पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद हैं। इनके लिए दो पूर्व विधायक पिछली कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी को महानगर अध्यक्ष बनाने की पैरवी कर रहे हैं।

23 अक्टूबर को कार्यकारिणी की थी भंग :

प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने 23 अक्टूबर को तत्कालीन जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव और महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद को हटाकर दोनों कार्यकारिणी भंग कर दी थी। बड़े नेताओं में गुटबाजी के चलते सपा हाईकमान नई कार्यकारिणी बनाने से पहले काफी मंथन कर रही है। सपा में यादव जिलाध्यक्ष और मुस्लिम समुदाय से महानगर अध्यक्ष बनाये जाने की काफी पुरानी की परंपरा है। माना जा रहा है कि गैर यादव जिलाध्यक्ष बनने की स्थिति में पूर्व मंत्री भगवतसरन गंगवार का दावा सबसे मजबूत है।

Related posts

फतेहपुर: घर के अंदर करंट लगने से युवक घायल

Short News
7 years ago

फैजाबाद-पुलिस पर लगा पैसा मांगने का आरोप

kumar Rahul
7 years ago

तेज रफ्तार कार की सीधी टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sudhir Kumar
7 years ago
Exit mobile version