Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

रामगोपाल के जन्मदिन कार्यक्रम के लिए फिरोजाबाद पहुंचे मुलायम सिंह यादव

2019 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने नेताओं को एकजुट करना शुरू कर दिया है। यूपी के विधानसभा चुनावों के समय पार्टी में खुल कर दिखी कलह इन दिनों कहीं नजर नहीं आती है। सपा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव के तेवर भी काफी नर्म दिखाई देते हैं और वे सपा और अखिलेश यादव के समर्थन में बयान देते हुए दिखाई दे रहे हैं। शिकोहाबाद में सपा नेता रामगोपाल यादव के जन्मदिन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया है जिसमें कई बड़े नेताओं के शामिल होने की चर्चाएँ हैं।

इटावा में मनाया गया जन्मदिन :

सपा नेता रामगोपाल यादव का जन्मदिन समाजवादी पार्टी के गढ़ इटावा के एक होटल में मनाया गया। इस दौरान रामगोपाल यादव के साथ ही सपा के कद्दावर नेता शिवपाल सिंह यादव भी मौजूद थे। रामगोपाल यादव ने अपना जन्मदिन का केक शिवपाल के साथ काटा और शिवपाल ने उन्हें केक भी खिलाया।

साफ़ है कि सपा में चल रही कलह अब खत्म होने की कगार पर पहुँच चुकी है। इस कार्यक्रम का मकसद एक संदेश देना है कि समाजवादी पार्टी में अब कोई समस्या नहीं है और पूरा परिवार एकजुट हो चुका है।

शिकोहाबाद में आयोजित है कार्यक्रम :

सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव के 72वें जन्मदिन के बहाने सपा 29 जून को शिकोहाबाद के रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन करेगी। इस कार्यक्रम के लिए जिले भर में हजारों की संख्या में निमंत्रण कार्ड बांटे गए हैं। हजारों लोगों की दावत का इंतजाम सपा नेतृत्व ने किया है।

इसे लोकसभा चुनाव की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव भी इसमें शामिल होंगे। रामगोपाल यादव के जन्मदिन के बहाने सपा फिरोजाबाद से 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए लक्ष्य साधने की रणनीति बना रही।

फिरोजाबाद में शिवपाल यादव का काफी वर्चस्व है। ऐसे में रामगोपाल भी शिवपाल को नाराज नहीं करना चाहेगे। सपा संराक्षक मुलायम सिंह यादव भी जन्मदिन कार्यक्रम के लिए फिरोजाबाद पहुंच चुके हैं। उनके अचानक से पहुँचने से काफी लोग हैरान हैं। मुलायम के साथ ही उनके करीबी MLC आशु मलिक भी पहुंचें हुए हैं।

ये भी पढ़ें- लखनऊ में मुठभेड़: दो बांग्लादेशी डकैत गिरफ्तार, 4 फरार

ये भी पढ़ें- बरेली: हर्ष फायरिंग में गोली लगने से अपना दल के नेता की मौत

ये भी पढ़ें- महिलाएं कर रहीं खुले में शौच फिर भी लखनऊ छावनी खुले में शौच मुक्त घोषित

Related posts

पकौड़ा रोजगार पर क्या है युवाओं की राय

Bharat Sharma
7 years ago

श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नेवाजी बारी नहर के किनारे बीती रात टैक्टर ट्राली के चपेट मे आने से एक पांच वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

अवैध असलहों की तस्करी करने वाले पूर्व विधायक राकेश सिंह के 5 साथी गिरफ्तार, विधायक से पूछताछ के बाद पांचो की हुई गिरफ्तारी, ईशान चौधरी, मो अनीश, सुबुर अनवर, वसीम अहमद, नागेंद्र प्रताप सिंह गिरफ्तार, यूपी STF ने लखनऊ में चिनहट इलाके से की गिरफ्तार, अरोपी नागेंद्र और ईशान ने पूर्व विधायक को 4.5 लाख में बेची थी पिस्टल, बरामदगी 1 मशीन पिस्टल स्कॉर्पियन VZ61, 2 मैगजीन, 4.9 mm पिस्टल, बड़ी मात्रा में कारतूस।

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version