उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी में हाल ही में पार्टी की यूथ ब्रिगेड के शीर्ष पदाधिकारियों को निष्कासित कर दिया गया था। जिसके बाद गुरुवार को समाजवादी पार्टी की यूथ ब्रिगेड लोहिया वाहिनी के पदाधिकारियों की घोषणा हो गयी है।
लोहिया वाहिनी की प्रदेश कार्यसमिति गठित:
- समाजवादी पार्टी ने हाल ही में अपनी यूथ ब्रिगेड के शीर्ष पदाधिकारियों की छुट्टी कर दी थी।
- जिसके बाद गुरुवार को पार्टी ने यूथ ब्रिगेड लोहिया वाहिनी को फिर से बहाल कर दिया है।
- जिसके तहत लोहिया वाहिनी की प्रदेश कार्यसमिति की भी घोषणा भी कर दी गयी है।
इन्हें मिले शीर्ष पद:
- समाजवादी पार्टी की यूथ ब्रिगेड की विंग सपा लोहिया वाहिनी की प्रदेश कार्यसमिति गठित कर दी गयी है।
- जिसके तहत आशुतोष त्रिपाठी को लोहिया वाहिनी का प्रदेश महासचिव बनाया गया है।
- इसके अलावा गगनदीप शक्ति को लोहिया वाहिनी का कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
- वहीँ मोहम्मद राशिद, संजय सिंह और सत्येन्द्र कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
मुख्यमंत्री अखिलेश से मिले थे सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव:
- सपा में बर्खास्त यूथ ब्रिगेड की एक विंग सपा लोहिया वाहिनी को बहाल कर दिया गया है।
- जिसके तहत लोहिया वाहिनी की प्रदेश कार्यसमिति को भी गठित कर दिया गया है।
- गौरतलब है कि, गुरुवार को सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की थी।
- सूत्रों के मुताबिक, बैठक के बाद ही लोहिया वाहिनी को बहाल करने के प्रस्ताव पर मुहर लगी है।
यह भी पढ़ें: बीजेपी को बंगाल के उपचुनावों में देखने को मिलेगा नोटबंदी का असर!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार