पूर्व जिलाध्यक्ष का हुआ निधन (sp former district president) :

  • समाजवादी पार्टी को विधानसभा चुनावों की तरह निकाय चुनाव में हार मिली है।
  • निकाय चुनाव में मिली हार की सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद समीक्षा कर रहे हैं।
  • साथ ही कई नेताओं पर कार्यवाई करते हुए उन्हें सपा से बाहर भी किया जा रहा है।
  • मगर इस बीच सपा के एक पूर्व जिलाध्यक्ष के निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ गयी है।
  • महाराजगंज के सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना यादव का आज सुबह निधन हो गया।


  • यमुना यादव का लखनऊ स्थित एक अस्पताल में इलाज चल रहा था जहाँ आज उनका निधन हुआ।
  • ख़बरों के मुताबिक़ यमुना यादव उदर संबंधी रोग से जूझ रहे थे जिसके कारण उनका निधन हुआ है।
  • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
  • साथ ही सपा के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी यमुना यादव के निधन पर शोक जताया है।
  • सपा का कहना है कि स्वर्गीय यमुना यादव ने पार्टी को मजबूत करने के लिए अपना जीवन लगाया था।
  • कई नेताओं ने कहा है कि महाराजगंज में समाजवादी पार्टी को इन्होने काफी मजबूती दी थी।
  • सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

कुछ ऐसा रहा गुजरात विधानसभा चुनाव में सपा का ‘प्रदर्शन’

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें