उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव शुक्रवार को पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे, जिसके तहत प्रदेश अध्यक्ष पार्टी ऑफिस पहुंच चुके हैं।
पूर्वांचल के नेताओं के साथ करेंगे बैठक:
- समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार को पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे।
- जिसके चलते शिवपाल सिंह यादव पार्टी कार्यालय पहुँच चुके हैं।
- सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह शुक्रवार को पार्टी के पूर्वांचल नेताओं के साथ बैठक करेंगे।
- प्रदेश अध्यक्ष यह बैठक सपा प्रमुख की गाजीपुर की रैली को लेकर कर रहे हैं।
- सपा प्रमुख की यह रैली 23 नवम्बर को आयोजित की जाएगी।
कार्यालय से पहले सपा प्रमुख के आवास पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष:
- प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव पार्टी ऑफिस से पूर्व सपा प्रमुख के आवास भी पहुंचे थे।
- जहाँ उन्होंने 23 नवम्बर को होने वाली रैली के सन्दर्भ में सपा प्रमुख से चर्चा की।
बैठक में पहुंचे पूर्वांचल के नेता:
- सपा प्रमुख की 23 नवम्बर को होने वाली रैली के चलते सपा कार्यालय में बैठक शुरु हो गयी है।
- बैठक में वाराणसी, जौनपुर, भदोही और गाजीपुर के नेता बुलाये गए हैं।
- इसके अलावा चंदौली, बलिया और मऊ से भी सपा नेता बुलाये गए हैं।
- बैठक में सिबकतुल्ला और अफजाल अंसारी भी बैठक में शामिल हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार