Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

लंबी समय से बीमारी से जूझ रहे सपा नेता ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी

आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों में समाजवादी पार्टी जुटी हुई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के एक बड़े नेता ने लंबी बीमारी से तंग आकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सपा नेता की खबर पार्टी में पहुँचने के साथ ही कोहराम मच गया है।

सपा नेता ने की आत्महत्या :

लंबे समय से बीमार चल रहे सपा नेपा बाल गोविंद यादव ने अपने ऑफिस में खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। गोली लगने के बाद गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया है लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, मृतक सपा नेता ने गोली मारने से पहले एक सुसाइड नोट लिख कर छोड़ा है। इसमें उन्होंने अपनी बीमारी से तंग आकर आत्महत्या करने की बात कही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पिस्टल को जब्त कर लिया है और घटनास्थल को सील कर दिया है। फोरेंसिक टीम को बुलाकर पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

लंबे समय से चल रहे थे बीमार :

सपा नेता बाल गोविंद यादव लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इसी से परेशान होकर उन्होंने एक चिट्ठी में बीमारी से तंग आकर ख़ुदकुशी करने की बात लिखी और अपने भतीजे को सुसाइड नोट देकर अपने ऑफिस में पिस्टल से खुद को गोली मार ली। मृतक सपा नेता के नगर कोतवाली के अकबरपुरा स्थित किसान गन हाउस में गोली चलने की आवाज़ से हड़कंप मचा गया और चारों ओर अफरातफरी का माहौल बन गया। सपा के बड़े नेताओं ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Related posts

बीजेपी की आज प्रदेश भर में तेज़ रफ्तार 27 चुनावी रैलियां!

Mohammad Zahid
8 years ago

राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह को अपर जिला एवं सत्र न्यायालय/एमपी एमएलए कोर्ट ने किया दोषमुक्त।

Desk
3 years ago

प्रतापगढ़ : भक्ति धाम मनगढ़ सहित पूरे कुंडा क्षेत्र में जन्माष्टमी की मची है धूम

Short News
6 years ago
Exit mobile version