Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

मैनपुरी में हुए भीषण सड़क हादसे में सपा नेता की मौत

akhilesh yadav seceratary

akhilesh yadav seceratary

2019 के लोकसभा चुनावों की समाजवादी पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत करने में लगे हुए हैं। इसके साथ ही बसपा के साथ गठबंधन के बाद अब अखिलेश यादव ने पार्टी के नेताओं को दिशा निर्देश देना शुरू कर दिया है। इस बीच सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के करीबी नेता की सड़क हादसे में मौत हो गयी हैं जिसकी खबर लंदन में परिवार संग छुट्टियां मना रहे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को मिली तो वे भी भावुक हो गए।

सपा नेता की हुई मौत :

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सड़क हादसे में समाजवादी पार्टी के नेता केशव सिंह यादव की मौत हो गई। ये हादसा उस समय हुआ जब सपा नेता अपने मुनीम के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। इस दौरान रेलवे फाटक से उनकी बाइक टकरा गई। इस हादसे में दिवंगत सपा नेता के मुनीम भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष 55 वर्षीय केशव सिंह यादव थाना बरनाहाल के गांव सलूक नगर के रहने वाले थे। केशव सिंह यादव का मूल रूप से आढ़त का काम था। वे बालू लेने के लिए अपने मुनीम विजय के साथ जा रहे थे। इस दौरान नगला अंती के पास बाइक अनियंत्रित होकर रेलवे फाटक से टकरा गई जिसके बाद हादसे में उनकी मौत हो गयी।

 

ये भी पढ़ें: खबर का संज्ञान: कुकरैल जंगल में दफनाई गईं रास्तें के करीब पड़ी मृत गायें

 

मौके पर जमा हो गयी भारी भीड़ :

मैनपुरी में हुए इस भीषण हादसे में सपा नेता की मौके पर मौत हो गई। जबकि मुनीम विजय गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस हादसे को देख कर मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। उधर परिवारीजन भी घटना की जानकारी के बाद आ गए। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेज दिया। वहीं सपा नेता के शव को देख परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम पोस्टमार्टम होने के बाद परिवारीजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया।

 

ये भी पढ़ें: तन्वी सेठ पासपोर्ट मामले में प्रत्यक्षदर्शी के अपहरण की आपबीती

Related posts

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती,लालगंज थाना क्षेत्र के उमरामऊ की घटना।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

आवारा सांड ने बुजुर्ग किसान को पटक कर मार डाला

Sudhir Kumar
7 years ago

प्रभु देना चाह रहे इस्‍तीफा, मोदी बोले-धैर्य धरो

Neeraj Tiwari
8 years ago
Exit mobile version