उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी की मुश्किलें यूपी विधानसभा चुनाव के बाद भी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, एक के बाद एक पार्टी से कद्दावर नेताओं के जाने का सिलसिला बना हुआ है। इसी क्रम में बुधवार 5 अप्रैल को पार्टी के एक और कद्दावर नेता ने पार्टी का दामन छोड़ दिया है।

राजेश यादव ने छोड़ी पार्टी, अखिलेश पर लगाये आरोप:

  • समाजवादी पार्टी से यूपी चुनाव के बाद भी नेताओं के छोड़ने का सिलसिला जारी है।
  • इसी क्रम में बुधवार को पार्टी से एक और नेता राजेश यादव ने इस्तीफ़ा दे दिया है।
  • इस्तीफे के दौरान उन्होंने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाये हैं।
  • उन्होंने कहा है कि, पार्टी में मुलायम और शिवपाल सिंह यादव का जानबूझकर अपमान किया गया।
  • राजेश यादव ने आगे आरोप लगाये हैं कि, पार्टी में गुंडे-बदमाशों का पांच साल वर्चस्व रहा है।
  • सपा नेता ने आगे कहा कि, गुंडों और बदमाशों पर नकेल न कस पाने के चलते पार्टी को नुक्सान हुआ है।
  • राजेश यादव जिला सहकारी बैंक के वर्तमान चेयरमैन हैं।
  • इसके साथ ही यूपी को-ऑपरेटिव बैंक के निदेशक भी हैं।
  • राजेश यादव के साथ पार्टी के कई पदाधिकारियों के साथ इस्तीफ़ा दिया है।

पहले भी लगे हैं ऐसे आरोप:

  • बुधवार को सपा नेता राजेश यादव ने अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ दी है।
  • अखिलेश यादव पर मुलायम और शिवपाल के अपमान का आरोप है।
  • साथ ही अखिलेश पर पार्टी में गुंडाराज को न कम कर पाने का भी आरोप लगाया गया है।
  • गौरतलब है कि, अखिलेश यादव पर पहले भी इस प्रकार के आरोप लग चुके हैं।
  • जबकि अखिलेश यादव इन आरोपों का खंडन करते रहते हैं।
  • हालाँकि, इन दावों में कितनी सच्चाई है ये तो समय बताएगा, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री को अपनी छवि सुधारने की आवश्यकता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें