उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी में एक बार फिर से ‘सियासी संकट’ गहराने लगा है, कौमी एकता दल के विलय से शुरू हुई ये महाभारत आज टिकट वितरण पर पहुँच गयी है। इस बीच समाजवादी पार्टी के नेता प्रो० रामगोपाल यादव ने इस प्रकरण पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
पार्टी में घमासान नहीं:
- समाजवादी पार्टी में एक बार फिर टिकट वितरण को लेकर घमासान गहरा गया है।
- इसी बीच समाजवादी पार्टी के नेता प्रो० रामगोपाल यादव ने पार्टी के सियासी संकट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
- जिसमें उन्होंने कहा है कि, पार्टी में कोई घमासान नहीं है।
- साथ ही रामगोपाल यादव ने कहा कि, अखिलेश यादव की भूमिका मुख्यमंत्री की ही रहेगी।
टिकट काटने पर ऐसा होता है:
- सपा नेता रामगोपाल यादव ने पार्टी के भीतर मचे घमासान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
- जिसमें टिकट पर मचे घमासान पर रामगोपाल ने कहा कि, टिकट कटने पर ऐसा होता है।
- उन्होंने आगे कहा कि, जिनकी टिकट कटे हैं, उन्हें मुख्यमंत्री ने बुलाया है।
- गौरतलब है कि, रामगोपाल यादव ने यह बात सीएम की विधायकों के साथ हुई मीटिंग पर कही थी।
- उन्होंने आगे कहा कि, जिनके टिकट कटे हैं, भविष्य में वो भी चुनाव लड़ सकेंगे।
ये भी पढ़ें: CM अखिलेश की मीटिंग खत्म, जारी कर सकते हैं अपनी ‘नई सूची’!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार