अखिलेश बोले- सपा-बसपा गठबंधन की जीत के लिए माहौल बनाएं कार्यकर्ता

  • समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में जाकर लोकसभा चुनाव-2019 में सपा-बसपा गठबंधन की जीत का माहौल बनाने में जुट जाएं।
  • जो भी प्रत्याशी घोषित हो उसका पूरी निष्ठा और एकजुटता से समर्थन और सहयोग करें।
  • अखिलेश यादव ने गुरुवार को यह बात सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से कही।
  • उन्होंने कहा है कि हमें हर बूथ पर संघर्ष करना है। हर बूथ पर जीत हासिल करनी है।
  • भाजपा षडयंत्रकारी पार्टी है। समाज में फूट डालने और समाज में जहर फैलाने में उसको महारत हासिल है।
  • लोगों को बहकाने और भटकाने की कला में वह दक्ष है।
  • हर समाजवादी कार्यकर्ता को भाजपा की साजिशों के खिलाफ लोगों को जागरूक करना है और जनता के बीच भाजपा का पर्दाफाश भी करना है।
 स्मारक घोटाला :लखनऊ में इंजीनियर के छः ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
  • भाजपा ने देश को बर्बाद कर दिया है। किसान बेहाल हैं। उसका न तो कर्ज माफ हुआ है और नहीं उसकी आय दोगनी हुई है।
  • पांच साल के अंदर 50 हजार से ज्यादा किसान आत्महत्या कर चुके हैं।
  • नौजवानों के लिए दो करोड़ नौकरियां देने का भाजपा का वादा कोरा वादा ही साबित हुआ है।
  • नौजवानों के लिए नौकरियों के रास्ते बंद हो गए हैं। नोटबंदी और जीएसटी से व्यापार चौपट है।
  • कई उद्योग बंद हो गए हैं। बेकारों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Up news” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें