उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के अन्दर बैठकों का दौर जारी है, जिसके चलते सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव एक बार फिर सपा प्रमुख के आवास पर पहुँच चुके हैं।

सपा प्रमुख और शिवपाल की दिन में दूसरी मुलाकात:

  • उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी की आंतरिक कलह चुनाव के नजदीक आते-आते और मुखर हो गए हैं।
  • सपा में सियासी संकट के बीच बैठकों का दौर अनवरत जारी है।
  • इसी क्रम में सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव सपा प्रमुख से मिलने उनके आवास पहुंचे हैं।
  • जहाँ दोनों के बीच पार्टी में आये इस संकट को टालने पर चर्चा की जा रही है।
  • गौरतलब है कि, शुक्रवार की सुबह भी सपा प्रदेश अध्यक्ष सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव से मिलने पहुंचे थे।

टिकट वितरण में संशोधन को लेकर चर्चा हुई थी:

  • उत्तर प्रदेश की समाजवादी मौजूदा समय में अपने सबसे बुरे समय से होकर गुजर रही है।
  • वहीँ पार्टी को इससे उबारने के लिए सपा प्रमुख लगातार बैठक कर रहे हैं।
  • इसके साथ ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी अनवरत बैठक कर रहे हैं।
  • शुक्रवार की सुबह भी सपा प्रदेश अध्यक्ष सपा प्रमुख से मिलने पहुंचे थे।
  • जिस दौरान बैठक में प्रत्याशियों की सूची के संशोधन पर चर्चा की गयी थी।

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे रामगोपाल यादव!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें