Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

फैजाबाद जाते हुए बाराबंकी में सपा नेता ने शिवपाल यादव का किया भव्य स्वागत

लोकसभा चुनाव के पहले सपा से अलग होकर समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने वाले शिवपाल यादव अब एक्शन मोड में आ गए हैं।सेक्युलर मोर्चा बनाने के बाद उन्होंने अपने पहली रैली मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में की थी और यूपी की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। इसी क्रम में वे अब रविवार को फ़ैजाबाद के गुलाबबाड़ी मैदान में रैली करने के लिए पहुँच चुके हैं। इसके पहले फैजाबाद जाते हुए रास्ते में वे बाराबंकी में कुछ देर के लिए रुके जहाँ पर जिले के समाजवादी पार्टी नेता ने उनका जोरदार स्वागत किया।

बाराबंकी में हुआ स्वागत :

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संयोजक व पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव फैजाबाद जाते हुए बाराबंकी रुके थे। सफेदाबाद में कार्यकर्ताओं व समर्थको ने फूल मालाओं से लाद कर किया उनका भव्य स्वागत किया। सपा नेता धर्मेंद्र जमुआसी की अगुवाई में जोरदार स्वागत हुआ।

इस दौरान मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव व बेनी प्रसाद वर्मा पर किये गए सवालों का जवाब देने से शिवपाल सिंह यादव बचते नजर आये। साथ ही उन्होंने फिर दोहराया कि सेक्युलर मोर्चा प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा। वहीँ अखिलेश यादव के सवाल पर बोले कि हम उनपर कोई कमेंट नही करेंगे, हम सिर्फ अपना काम करेंगे।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]सेक्युलर मोर्चा के संयोजक शिवपाल सिंह यादव फैजाबाद जाते हुए बाराबंकी रुके थे[/penci_blockquote]

सपा संगठन में लगा सकते हैं सेंध :

शिवपाल यादव के फैजाबाद पहुँचने पर ये माना जा रहा है कि वे लोकसभा चुनावों के पहले पार्टी के जिला संगठन में सेंध लगा सकते है। उन्होंने कहा है कि समाजवादी सेकुलर मोर्चा बनाने के पहले नेताजी का आशीर्वाद और आदेश लिया है। उन्होंने कहा कि आगे भी जो दल बनाएंगे, उसके भी राष्ट्रीय अध्यक्ष नेता जी ही रहेंगे। फैजाबाद में बहुजन क्रांति मोर्चा की रैली में भाग लेने शिवपाल यादव पहुंचे है। इसके अलावा समाजवादी पार्टी फैज़ाबाद इकाई में भी सेंध शिवपाल यादव सेंध लगा सकते हैं।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”ये भी पढ़ें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

एंटी रोमियो दल के बावजूद प्रेमी जोड़ों की धरपकड़ में लगे HYV कार्यकर्ता!

Mohammad Zahid
7 years ago

तस्वीरें: PGI में 10 मिनट पर Rs 1.30 लाख की लूट

Sudhir Kumar
7 years ago

हरदोई- सीडीओ ने कई टीकाकरण केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण।

Desk
3 years ago
Exit mobile version