Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

अमरोहा: दानियाल आफंदी की सपा में वापसी, शब्बीर खलीफा बने नगर अध्यक्ष

2019 के लोकसभा चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी की तैयारियां शुरू हो गयी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा संगठन के मजबूती पर भी वे ख़ास ध्यान दे रहे हैं। इसी क्रम में सपा से निकाले गए और नाराज नेताओं को फिर से पार्टी में वापस लाने का सिलसिला शुरू हो चुका है जिसके तहत अमरोहा जिले में सपा से निकाले गए कई सपा नेताओं को फिर से पार्टी में शामिल किया गया।

सपा नेता की हुई वापसी :

उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी से बाहर कर दिए गए पूर्व पालिकाध्यक्ष दानियाल आफंदी को पार्टी में दोबारा शामिल कर लिया गया है। वहीं सनान आफंदी को पार्टी का जिला सचिव व शब्बीर खलीफा को दोबारा नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। सपा विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे गए हैं। सपा नेताओं की वापसी से जहाँ उनके समर्थक काफी खुश हैं तो वहीँ जिले में समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलने की उम्मीदें जताई जा रही है।

पूर्व मंत्री ने किया स्वागत :

पूर्व पालिकाध्यक्ष दानियाल आफंदी व उनके पुत्र जिला सचिव सनान आफंदी को सपा ने बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। दानियान आफंदी समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेताओं में शामिल थे। अब एक बार फिर पिता- पुत्र को पार्टी में शामिल कर लिया गया है। सपा विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री महबूब अली की मौजूदगी में दानियान आफंदी व सनान आफंदी को पार्टी में शामिल किया गया। इसके अलावा सनान आफंदी को जिला सचिव के पद पर बहाल किया है। इस मौके पर अब्दुल्ला शहीद, मुंशी सत्तार, हाजी जफर, राशिद कुरैशी आदि मौजूद थे।

Related posts

बूचड़खानों पर प्रतिबंध के बाद ‘टुंडे कबाब’ के बंद होने की अफवाह उड़ी!

Sudhir Kumar
8 years ago

महाराष्ट्र के प्रसिद्ध चित्रकार वासुदेव कामथ शालिग्राम पत्थर से रामलला की बाल स्वरूप मूर्ति का करेंगे निर्माण।

Desk
2 years ago

कानपुर: खाने के पैसे मांगने पर सपा नेता ने रेस्टोरेंट कर्मियों पर किया हमला

Shivani Awasthi
6 years ago
Exit mobile version