उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियों ने अपने नेताओं को मैदान में उतर दिया है। सपा ने भी अपने सभी विधायकों को प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने को कहा है। नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी आज बलिया पहुंचे हुए थे जहाँ उन्होंने जमकर भाजपा सरकार पर हमला बोला।


रामगोविंद चौधरी का बयान :


  • उत्तर प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष और सपा के कद्दावर नेता रामगोविन्द चौधरी प्रेस को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर बरसे।
  • उन्होंने कहा भाजपा हतोतसाहीत हो चुकी है इसीलिए भाजपा के उपमुख्यमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक नगर निकाय चुनाव में आ रहे है।
  • उन्होने कहा कि निकाय चुनाव मे इतिहास मे पहली बार देखा जा रहा है कि भाजपा अपने बड़े नेताओं को भेज रही है।
  • पहली बार देखा गया कि भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
  • भाजपा के सारे नेता जानते है कि उन्होंने जो जनता से जो वादा किया था, वो सब झूठा निकला है।
  • वे लोग अब जनता के सामने मुंह दिखाने के लायक नही है।
  • नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने आरोप लगाया कि भाजपा के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के ऊपर 50 आपराधिक मुकदमे हैं।
  • भाजपा नेताओ पर कई आपराधिक मामले दर्ज़ हुए है।
  • उनके तो मुख्यंत्री पर भी कई मुकदमे दर्ज हैं।
  • रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि राजनीति का स्तर भाजपा ने नीचे गिरा दिया है।
  • हमलोग भी सरकार में थे, कभी भी हम लोग निकाय चुनाव मे हस्तक्षेप नही किया है।
  • सपा मुद्दो और विकास कार्य की बात करती है ।
  • उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी कभी जाति-धर्म के आधार पर चुनाव नही लड़ती है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें