Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

अमित शाह के 74 सीटें जीतने के दावे पर सपा MLC ने किया पलटवार

sp mlc tweet

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री पीयूष गोयल के साथ चंदौली जिले के रेलवे के बाकले मैदान स्थित सभा स्थल पहुंचे थे जहाँ अमित शाह और रेल मंत्री संग सीएम ने बटन दबा कर दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन का लोकार्पण किया। साल 1862 में अस्तित्व में आये चंदौली स्तिथ हावड़ा–दिल्ली रेल रूट के महत्वपूर्ण स्टेशन मुग़लसराय जंक्शन का नाम बदल कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन कर दिया गया है। भाजपा के इस फैसले पर विपक्ष ने जोरदार हमला बोला है। सपा एमएलसी आनंद भदौरिया ने ट्वीट कर भाजपा पर करारा प्रहार किया है।

बदल गया मुगलसराय का नाम :

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में स्थित मुगलसराय जंक्शन का नाम अब बदल गया है। इस ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन का नाम आधिकारिक रूप से पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन हो गया है। रविवार को चंदौली जिले में इस रेलवे स्टेशन के नए नाम का लोकार्पण भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने किया। इस मौके पर रेल मंत्री पीयूष गोयल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।

सपा ने किया पलटवार :

लोकसभा चुनावों के पहले भाजपा के इस दांव पर राजनीति होना शुरू हो गयी है। समाजवादी पार्टी के एमएलसी आनंद भदौरिया ने भाजपा के इस कार्य पर पलटवार करते हुए ट्वीट किया है। सपा एमएलसी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि चंदौली में अमितशाह उवाच, पहले यूपी में हमने 73 लोकसभा की सीटें जीती थीं इस बार 74 जीतेंगे। दरअसल मोटाभाई अतीत के आँकड़ो में भविष्य के मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। वैसे अब वह 68 पर आ गये हैं, अगले चुनाव में BJP की असली संख्या 9,2,11 होने वाली है।

ये भी पढ़ें-

मुजफ्फरपुर जैसा देवरिया के नारी संरक्षण गृह में देह व्यापार और मानव तस्करी का धंधा

मथुरा: भाजपा विधायक पूरन प्रकाश के काफिले पर जानलेवा हमला

कर्ज लेकर पिता का इलाज कराने आये युवक को अधमरा कर बदमाशों ने 50 हजार लूटे

Related posts

आज शाम राजधानी में होंगे गृहमंत्री राजनाथ सिंह

Vishesh Tiwari
7 years ago

नोएडा प्राधिकरण के लेखपाल ने मांगी एक करोड़ की रिश्वत, ऑडियो लीक

Sudhir Kumar
7 years ago

गाजीपुर: लोगों ने भिक्षाटन कर किया यूपी सरकार का विरोध

Yogita
7 years ago
Exit mobile version