उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था, जिसके तहत पार्टी ने बाद में कहा था कि, वे चुनाव में हार की समीक्षा कर कमियों को दूर करने का प्रयास करेंगे।
समाजवादी पार्टी ने बुलाई समीक्षा बैठक:
- यूपी विधानसभा चुनाव में सूबे की जनता ने समाजवादी पार्टी को बुरी तरह हरा दिया था।
- जिसके बाद भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आई है।
- इसके साथ ही सपा को चुनाव जीतने की काफी उम्मीद थी, जो पूरी नहीं हुई।
- हार के बाद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने हार के कारणों की समीक्षा की बात कही थी।
- जिसके तहत सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी की समीक्षा बैठक बुलाई है।
- समीक्षा बैठक का आयोजन सोमवार 3 अप्रैल को जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट में किया गया है।
एटा, मैनपुरी और इटावा के नेताओं के साथ बैठक:
- सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को पार्टी की समीक्षा बैठक बुलाई है।
- जिसके तहत बैठक में हार के कारणों की समीक्षा की जाएगी।
- बैठक में सोमवार को एटा, मैनपुरी इटावा के नेताओं को शामिल किया गया है।
शिवपाल सिंह यादव को जगह नहीं:
- अखिलेश यादव ने अपनी समीक्षा बैठक बुलाई है, जिसमें शिवपालस सिंह यादव को जगह नहीं दी गयी है।
- गौरतलब है कि, रविवार को शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश यादव पर सपा में कलह को लेकर बड़ा हमला बोला गया था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#Akhilesh Yadav
#akhilesh yadav calls review meeting
#Chief Minister
#review meeting today at party office
#Samajwadi Party
#samajwadi party chief minister akhilesh yadav
#samajwadi party chief minister akhilesh yadav calls review meeting.
#sp president akhilesh yadav calls review meeting today at party office
#नहीं बुलाये गए शिवपाल सिंह यादव
#शिवपाल सिंह यादव
#सपा में समीक्षा बैठक
#सपा में समीक्षा बैठक का आयोजन
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार