उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को प्रदेश कार्यालय में लोहिया वाहिनी के साथ पार्टी के आगामी रजत जयंती समारोह पर चर्चा की, जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक का संबोधन किया।
गलत काम का मैंने सरकार में रहते विरोध किया:
- अपने संबोधन में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि, मैंने सरकार में रहते हुए भी गलत कामों का विरोध किया।
- उन्होंने आगे कहा कि, गुटबंदी में सपा के ही लोगों को जेल भेजा गया।
- प्रदेश अध्यक्ष ने आगे जारी रखते हुए कहा कि, 2003 में सरकार कैसे बनी, किसकी वजह से बनी सब जानते हैं।
- साथ ही बैठक के संबोधन में शिवपाल सिंह ने इंस्पेक्टर राज खत्म करने की भी बात कही।
फूट डालने वालों से सचेत रहें:
- अपने संबोधन को जारी रखते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि, पार्टी को जो तोड़ना चाहते हैं उनसे सचेत रहें।
- यह बात शिवपाल सिंह ने बिना किसी का नाम लिए कही।
10 हजार किसानों का कर्ज माफ़ किया:
- प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि, 10 हजार किसानों का कर्ज माफ़ किया गया है।
- वहीँ किसान योजना की शुरुआत नेताजी द्वारा शुरू करने की भी बात कही।
रजत जयंती समारोह:
- आगामी 5 नवम्बर को सपा का रजत जयंती समारोह होना है।
- उसी के तहत प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक का आयोजन किया था।
- जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि, रजत जयंती समारोह में लालू प्रसाद यादव, अजित सिंह और देवगौड़ा आ रहे हैं।
- प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि, नेताजी का अपमान नहीं होने देंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार