Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

Special Report:- आज से शुरू हुए शरदीय नवरात्रि,घर घर बिराजी महामाई -नवरात्रि का पहला दिन आज,मा शैलपुत्री की हो रही पूजा।

Special Report:- आज से शुरू हुए शरदीय नवरात्रि,घर घर बिराजी महामाई -नवरात्रि का पहला दिन आज,मा शैलपुत्री की हो रही पूजा।

हरदोई में आज से शुरू हुए शरदीय नवरात्रि,घर घर बिराजी महामाई
-नवरात्रि का पहला दिन आज,मा शैलपुत्री की हो रही पूजा
-आज से 9 दिनों तक रहेगी दुर्गा पूजा की धूम
-सुबह से ही मंदिरों में लगा हुआ है श्रद्धालुओं का तांता
-शहर से लेकर गांवों तक महामाई के पूजन का उल्लास
-मंदिरों और घरों से हवन के धुएं की खुश्बू माहौल को कर रही भक्तिमय
-नवरात्रि त्योहार का प्रत्येक दिन हर एक देवी को समर्पित

आज से शरदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है और आज नवरात्रि का पहला दिन है और यह दिन मां शैलपुत्री को समर्पित है।आज से घर घर महामाई विराजमान हो गयी है।हरदोई में शहर से लेकर गांवों तक माहौल भक्तिमय बना हुआ है।घरों से लेकर मंदिरों में महामाई के प्रथम रूप मां शैलपुत्री की पूजा हो रही है।माँ शैलपुत्री की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।घरों और मंदिरों से निकलने वाले हवन के धुएं की खुशबू से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है और मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा है।नवरात्रि के त्योहार पर हिंदू भक्त, मां दुर्गा या शक्ति और उनके नौ अवतारों – मां शैलपुत्री, मां ब्रह्मचारिणी, मां चंद्रघंटा, मां कुष्मांडा, मां स्कंदमाता, मां कात्यायनी, मां कालरात्रि, मां महागौरी और मां सिद्धिदात्री की पूजा करते हैं।नवरात्रि त्योहार का प्रत्येक दिन हर एक देवी को समर्पित है।

Report:- Manoj

Related posts

पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त सम्मानित, टी.वेंकटेश को किया गया सम्मानित, यूपी विधान सभा 2017 के लिए सम्मान, बेस्ट प्रैक्टिस के लिए सम्मान दिया, राष्ट्रपति ने दिया टी.वेंटकेश को सम्मान।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

शामली: इंसाफ़ के इंतज़ार में पिता की मौत, परिजनों का बुरा हाल

Shani Mishra
6 years ago

युवकों द्वारा मठ में संतों पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप

Short News
6 years ago
Exit mobile version