उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार चुनाव में एक साल से भी कम समय बचे होने के कारण महत्वपूर्ण योजनाओं को जल्द से जल्द लागू करने में जुट गयी है।
राज्य कर्मचारियों को खुश करने की तैयारी में सपा सरकार:
- उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार राज्य कर्मचारियों को चुनावी तोहफा देने की तैयारी में है।
- इसके चलते सूबे की सरकार ने राज्य कर्मचारियों की कई लंबित मांगों को पूरा करने का मन बना लिया है।
- इसमें मकान किराया भत्ते समेत करीब दर्जन भर मांगें शामिल की जाएँगी।
- इन मांगों पर विचार करने का प्रस्ताव मुख्य सचिव समिति को भेज दिया गया है।
- जल्द ही मुख्य सचिव समिति इस सन्दर्भ में बैठक करेगी।
- उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, राज्य कर्मचारियों के मकान किराया भत्ते में करीब 25 फ़ीसदी की वृद्धि की जाएगी।
- इसके आलावा शासन ने साइकिल भत्ते को मोटर साइकिल भत्ते में बदलने का मन बना लिया है।
- इस प्रस्ताव के अनुमानित खर्च 180 करोड़ सालाना का खर्च आने की उम्मीद है।
- समिति से सहमति के बाद इस योजना को कैबिनेट में भी मंजूरी मिलनी आवश्यक है, कैबिनेट की मंजूरी के बाद ही इन प्रस्तावों पर अम्ल हो सकता है।
- इसके अलावा कई संवर्गों के ग्रेड पे उच्चीकरण के प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है।
- इस योजना में परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत आने वाले जिला प्रशासनिक अधिकारी पदनाम पर कार्यरत कर्मी भी शामिल किये जायेंगे।
- ये कर्मचारी वर्तमान में 4200 ग्रेड पे पा रहे हैं, जिसे बढ़ाकर 5400 किया जा सकता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार