गौरी गोपाल आश्रम के समीप दो महिलाओं के शव मिलने से मचा हड़कम्प

मथुरा- वृंदावन में परिक्रमा मार्ग स्थित गौरी गोपाल आश्रम का विवादों से चला आ रहा नाता टूटने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को गौरी गोपाल आश्रम के निकट 2 महिलाओं के शव मिलने से आश्रम का नाम एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। सुबह सुबह एक साथ दो महिलाओं के शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक महिलाएं 61 वर्षीय चंपा गुप्ता निवासी लखनऊ एवं 68 वर्षीय सुशीला देवी निवासी बिहार बताई गई हैं। हालांकि अभी तक महिलाओं की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस का भी मानना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी। वहीं स्थानीय लोगों की मानें तो इन महिलाओं की मौत का जिम्मेदार गौरी गोपाल आश्रम प्रबंधन है। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिलाओं की सेवा, भोजन वितरण आदि सेवाओं का प्रचार प्रसार तो खूब किया जाता है। लेकिन आश्रम में कथा सुनने आने वाले भक्तों के विश्राम की कोई व्यवस्था तक नहीं की जाती है। इतना बड़ा पंडाल होने के बावजूद कथा पूरी होते ही श्रद्धालुओं को धक्के देकर पांडाल से बाहर कर दिया जाता है। ऐसे में श्रद्धालु मजबूरन फुटपाथ पर ही रात काटते हैं।

बाइट- स्थानीय

Report: Jay

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें