Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

गौरी गोपाल आश्रम के समीप दो महिलाओं के शव मिलने से मचा हड़कम्प

गौरी गोपाल आश्रम के समीप दो महिलाओं के शव मिलने से मचा हड़कम्प

मथुरा- वृंदावन में परिक्रमा मार्ग स्थित गौरी गोपाल आश्रम का विवादों से चला आ रहा नाता टूटने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को गौरी गोपाल आश्रम के निकट 2 महिलाओं के शव मिलने से आश्रम का नाम एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। सुबह सुबह एक साथ दो महिलाओं के शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक महिलाएं 61 वर्षीय चंपा गुप्ता निवासी लखनऊ एवं 68 वर्षीय सुशीला देवी निवासी बिहार बताई गई हैं। हालांकि अभी तक महिलाओं की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस का भी मानना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी। वहीं स्थानीय लोगों की मानें तो इन महिलाओं की मौत का जिम्मेदार गौरी गोपाल आश्रम प्रबंधन है। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिलाओं की सेवा, भोजन वितरण आदि सेवाओं का प्रचार प्रसार तो खूब किया जाता है। लेकिन आश्रम में कथा सुनने आने वाले भक्तों के विश्राम की कोई व्यवस्था तक नहीं की जाती है। इतना बड़ा पंडाल होने के बावजूद कथा पूरी होते ही श्रद्धालुओं को धक्के देकर पांडाल से बाहर कर दिया जाता है। ऐसे में श्रद्धालु मजबूरन फुटपाथ पर ही रात काटते हैं।

बाइट- स्थानीय

Report: Jay

Related posts

हत्या के मामले में जिला आदालत ने सपा मंत्री को सुनाई उम्रकैद की सज़ा!

Mohammad Zahid
7 years ago

समाजवादी पार्टी ने जनता को लाभ पहुंचाया है- सीएम अखिलेश

Divyang Dixit
8 years ago

इलाहाबाद: PHC का उद्घाटन करेंगे स्वास्थ्य मंत्री

Divyang Dixit
7 years ago
Exit mobile version