यूपी के आगरा जिले के फतेहाबाद के पर लखनऊ एक्सप्रेस वे के निर्माणाधीन टोल प्लाजा पर कंपनी के कर्मचारियों और ग्रामीणों में विवाद हो गया। वजह युवक को टोल बूथ से निकलने से मना करना बना। कर्मचारियों द्वारा युवक को बंधक बनाने की जानकारी पर ग्रामीणों ने टोल पर पथराव कर कई कर्मचारी घायल कर दिए। (Agra Lucknow Expressway Toll Plaza)

लाठी-डंडों से ग्रामीणों ने बोला हमला (Agra Lucknow Expressway Toll Plaza)

  • लखनऊ एक्सप्रेस वे नव निर्माणाधीन टोल प्लाजा फतेहाबाद क्षेत्र में पड़ता है।
  • टोल को बना रही कंपनी के कर्मचारियों ने बतौर ट्रायल बूथों को चालू किया है।
  • कंप्यूटराइज मशीनों के द्वारा टोल पर निकलते समय बेरियर अपने आप गिर जाता है।
  • रात पौने नौ बजे फतेहाबाद के दो युवक इनके बीच से होकर गुजर रहे थे।
  • इस पर वहां तैनात गार्ड द्वारा विरोध किया गया।
  • युवक उससे गाली-गलौज करने लगे।
  • इस पर गार्ड ने एक युवक को बैठा लिया, उसके साथी ने गांव पहुंचकर युवक को बंधक बनाने की जानकारी दे दी।
  • इस पर 30-35 ग्रामीण एकत्रित होकर टोल पर पहुंच गए।
  • उन्होंने लाठी-डंडों से वहां मौजूद कर्मचारियों पर हमला बोल दिया।
  • टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ शुरू कर दी।
  • कर्मचारियों ने रोकने का प्रयास किया, तो उन पर भी पथराव कर दिया।
  • इससे टोल प्लाजा के शीशे और मुख्य इमारत के गेट का शीशा टूट गया।
  • वहां मौजूद कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई।
  • इस बीच ग्रामीण युवक को वहां से निकालकर अपने साथ ले गए।
  • प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय टोल प्लाजा पर पीआरवी वैन खड़ी थी।
  • ग्रामीणों को तोड़फोड़ करते देख वहां से भाग गई।
  • इससे ग्रामीणों का दुस्साहस बढ़ गया।
  • कर्मचारियों के 100 नंबर पर सूचना देने पर थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया।
  • तब तक ग्रामीण वहां से जा चुके थे।
  • इंस्पेक्टर फतेहाबाद अरविंद कुमार सिंह ने बताया तीन युवक साइकिल से निकल रहे थे।
  • कर्मचारियों द्वारा कार लेन से निकलने पर मना करने पर विवाद हुआ था।
  • हमलावरों का वीडियो बना लिया है। (Agra Lucknow Expressway Toll Plaza)
  • इसके आधार पर उनकी पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें