BSNL की सभी यूनियनों एसोसिएशन के केंद्रीय नेतृत्व के आवाहन पर BSNL के सभी एग्जीक्यूटिव व नॉन एग्जीक्यूटिव कर्मचारी 12 या 13 दिसंबर 2017 को अपनी 2 सूत्री मांगों को लेकर दो दिन की हड़ताल पर हैं। बताया जा रहा है कि हड़ताल के चलते करोड़ों रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है।

कल तक चलेगी हड़ताल

  • नंबर (1) 1-1 2017 से BSNL के कर्मचारियों का तीसरा वेतन संशोधन करने न( 2 ) सरकार द्वारा BSNL से अलग कर एक सहायक टावर कंपनी बनाने के निर्णय के विरोध को लेकर हड़ताल पर हैं।
  • उपरोक्त मांगों का समाधान यदि सरकार द्वारा नहीं किया जाता है तो BSNL कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल भी करेंगे।
  • BSNL कर्मियों के मेहनत का परिणाम है कि आज BSNL का ऑपरेटिव बढ़ रहा है।
  • इसी सरकारी कंपनी के कारण ही देश की जनता को संचार की सस्ती सेवाएं उपलब्ध हैं।
  • इसलिए सरकार को BSNL के कर्मचारियों का 1-1 2017 से वेतन पुनरीक्षण करने की संस्तुति शीघ्र कर देनी चाहिए।
  • सरकार द्वारा BSNL के 70000 हजार से अधिक टावरों को अलग कर एक सहायक कंपनी बनाने का निर्णय लिया जाना कंपनी के रणनीतिक रूप से बेचने की प्रक्रिया है।
  • पूरे देश के कर्मचारी सरकार के इस निर्णय का पुरजोर विरोध करते हैं तथा अपनी कंपनी की पूंजी को किसी भी हालत में लूटने नहीं देंगे।
  • इस समस्त एग्जिक्यूटिव व नान एग्जिक्यूटिव कर्मचारी पूरे देश में हड़ताल पर हैं।


 



 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें