Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सहारा प्रमुख की 95 वर्षीय माताश्री छवि रॉय का निधन, अंतिम संस्कार के लिए कोर्ट से मिली 4 सप्ताह की पेरोल!

तिहाड़ जेल में बंद सहारा इंडिया समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय की मां छवि राय का गुरुवार देर रात लखनऊ में निधन हो गया। 95 साल की छवि रॉय लंबे समय से बीमार थीं। पिछले दो सालों से उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी, और इस दौरान वह डॉक्टरों की देखरेख में थीं।

सहारा प्रमुख की मां छबि रॉय का लंबे समय से बीमार थीं। उनके पति स्वर्गीय सुधीर चंद्र रॉय की पहले ही मृत्यु हो चुकी है, छबि रॉय अररिया बिहार में जन्मी थीं। उनके पिता का नाम स्वर्गीय माखन लाल दासगुप्ता था।

सहारा समूह ने एक बयान में कहा कि सहारा इंडिया परिवार के लिए मार्गदर्शक रहीं छवि रॉय का गुरुवार देर रात एक बजकर 34 मिनट पर निधन हो गया। ‘वह पिछले दो साल से गंभीर रुप से बीमार थीं और लखनऊ स्थित सहारा सिटी के एक अस्थायी अस्पताल में थीं।

सूत्रों के मुताबिक सहारा श्री अपने मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल पर जेल से बाहर आ सकते हैं।कहा जा रहा है कि सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत राय सहारा ने अंतरिम जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में अपील की है। इस अपील पर शुक्रवार को कोर्ट में सुनवाई है। इस बीच लखनऊ स्थित सहारा शहर में उनके अंतिम दर्शन के लिए भीड़ इकट्ठी होनी शुरू हो गई है।

कोर्ट ने सहारा प्रमुख को मां के अन्तिम संस्कार के लिए चार हफ्ते की पेरोल की स्वीकृति दे दी है।

 

Related posts

कानपुर में सामने आया पुलिस का खौफनाक चेहरा, पूरी चौकी सस्पेंड!

Rupesh Rawat
8 years ago

सरकार की नीतियों से कर्ज और सूद में जकड़ा है किसान: अखिलेश यादव 

UP ORG DESK
6 years ago

कथित पत्रकारों ने सिपाहियों से मांगी रंगदारी, SP से लगाई गुहार

Bharat Sharma
7 years ago
Exit mobile version