उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में इस बात की घोषणा की थी कि, सुकमा में हुए नक्सली हमले में उत्तर प्रदेश के शहीदों के परिजनों को 30-30 लाख रुपये की आर्थिक मदद सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जायेगी।
30 लाख बोलकर दिया गया 25 लाख का चेक:
- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक की थी।
- जिसमें CM योगी की अध्यक्षता में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी थी।
- इसके साथ ही कैबिनेट ने यह भी फैसला लिया था कि, सुकमा में शहीद हुए जवानों के परिजनों को सरकार आर्थिक मदद देगी।
- जिसके लिए शहीदों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से 30-30 लाख ई आर्थिक मदद की बात कही गयी थी।
- लेकिन मंगलवार को सरकार ने घोषणा करने के बाद बुधवार को आर्थिक सहायता की राशि से 5 लाख कम कर दिए।
- शहीदों के परिजनों को 30 लाख की जगह 25-25 लाख का चेक यूपी के शहीदों के परिवारों को दिया गया।
कल्याण बोर्ड देगा 6 लाख की आर्थिक मदद:
- योगी सरकार की ओर से 30 घोषणा के बाद 25 लाख के चेक शहीदों के परिवारों को मिले हैं।
- जिसके बाद राज्य सरकार के बचे हुए 5 लाख के साथ 1 लाख रुपये अतिरिक्त कल्याण बोर्ड द्वारा दिए जायेंगे।
- सूबे के राज्यपाल राम नाईक कल्याण बोर्ड के चेयरमैन हैं।
ऑडियो:
https://www.youtube.com/watch?v=Eu7bzUCqOec&feature=youtu.be
वीडियो:
https://www.youtube.com/watch?v=GZcXNgB_yLA&feature=youtu.be
शहीदों की आर्थिक मदद के नाम पर ‘हेराफेरी’:
- भाजपा सरकार ने सुकमा हमले शहीद हुए यूपी के दो जवानों के परिजनों को आर्थिक मदद की घोषणा की थी।
- लेकिन योगी सरकार ने शहीदों के नाम पर मिलने वाली आर्थिक मदद में घपला कर दिया है।
- 24 घंटे के भीतर ही योगी सरकार ने 30 लाख की आर्थिक मदद की घोषणा करने के बाद,
- शहीदों के परिजनों को 25 लाख का चेक दे दिया।
- जिसके बाद सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।
- अब सवाल यह भी उठता है कि, जब सरकार ने 30 लाख की मदद की घोषणा की थी तो 25 लाख क्यों दिए गए?
- और यदि 25 लाख ही देने थे तो राज्य सरकार ने 30 लाख की घोषणा क्यों की गयी?
- साथ ही जब घोषणा राज्य सरकार ने की थी तो घोषणा में बाकी धनराशि के लिए कल्याण बोर्ड को क्यों लाया गया।
- राज्य के मुख्यमंत्री या सरकार का राज्यपाल के कोष पर कोई अधिकार नहीं होता है।
- फिर किस अधिकार के तहत आर्थिक मदद की बाकी की धनराशि को कल्याण बोर्ड से दिया जायेगा?
सतीश महाना ने राज्य सरकार की ओर से चेक दिया:
- कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने राज्य सरकार की ओर से मुजफ्फरनगर में शहीद के परिजनों को 25 लाख का चेक सौंपा।
- वहीँ एटा में कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल ने शहीद के परिजनों को चेक सौंपा था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#30-30 लाख रुपये की आर्थिक मदद
#martyr's families over compensation
#played trick to martyr's families
#Sukma Naxalite attack
#sukma Naxalite attack: yogi goverment played trick to martyr's families over compensation
#yogi goverment played trick to martyr's families over compensation
#yogi goverment played trick to martyr's families.
#आर्थिक मदद के नाम पर योगी सरकार का 'घपला'
#उत्तर प्रदेश
#नक्सली हमले
#योगी सरकार का 'घपला'
#शहीदों के परिजनों
#सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने की घोषणा
#सुकमा
#सुकमा शहीदों को आर्थिक मदद
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार