Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

शिवपाल यादव ने सुन्दर लाल लोधी को प्रसपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पूर्व विधायक सुन्दर लाल लोधी को प्रसपा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया है। शिवपाल सिंह यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर पूर्व विधायक सुन्दर लाल लोधी को प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष नामित करने का पत्र सौंपा। इस अवसर पर, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव, पूर्व सांसद राम सिंह शाक्य, पूर्व मंत्री शादाब फातिमा, पूर्व मंत्री भगवती सिंह, पूर्व विधायक राम नरेश यादव, पार्टी के प्रदेश सचिव चौधरी रिछपाल सिंह, पार्टी प्रवक्ता अरविंद यादव और दीपक मिश्रा उपस्थित थे। सुंदरलाल लोधी को प्रसपा का प्रदेश अध्यक्ष नामित करने का पत्र, राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने जारी किया। आदित्य यादव ने कहा कि सुंदर लाल लोधी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी को काफी बल मिलेगा और पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन को मजबूत, प्रभावशाली एवं संगठित करने में सहायता मिलेगी।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”हिंदी की खबरें” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

Related posts

दशाश्वमेघ घाट पर मनाया जा रहा गंगा उत्पत्ति दिवस, गंगा सप्तमी के पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में पहुचे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही, बृजेश पाठक, फिल्म अभिनेता राजपाल यादव के साथ वाराणसी के बुद्धजीवी वर्ग, माँ गंगा का पूजन अर्चन के साथ किया गया जलाभिषेक.

Ashutosh Srivastava
6 years ago

हरदोई – पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Desk
3 years ago

हाईटेक अंतर्जनपदीय शातिर 2 चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 7 चार पहिया वाहन के साथ हुई गिरफ्तारी, पुलिस अधीक्षक द्वारा गिरफ्तार करने वाली टीम को 10 हज़ार का नगदी इनाम, शहर कोतवाली के बलिया मोड़ से हुई गिरफ्तारी.

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version