Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

लखनऊ: प्रसपा की बाइक रैली में उड़ी यातायात नियमों की जमकर धज्जियाँ

Pragatisheel Samajwadi Party Lohia Rally

समाजवादी पार्टी के अलग होने के बाद अपनी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव सक्रिय हो चुके है। उत्तर प्रदेश के लगभग हर जिले में अपनी पार्टी की इकाई का गठन करने में लगे शिवपाल सिंह यादव 9 दिसंबर को लखनऊ में संविधान बचाओ, देश बचाओ रैली करेंगे। उनको भरोसा है कि इतनी भीड़ जुटेगी कि मैदान छोटा पड़ जाएगा। इसी के तहत 1090 चौराहा से ऐशबाग तक प्रगतिशील समाजवादी पार्टी द्वारा विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया जिसे पूर्व सांसद भगवती सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यातायात नियमों की उड़ी धज्जियाँ :

समाजवादी पार्टी के बागी नेता शिवपाल यादव इन दिनों अपनी सक्रियता बढ़ाने में लगे हुए हैं। इसी के तहत अपनी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया बनाने वाले शिवपाल यादव 9 दिसंबर को जन आक्रोश रैली करने जा रहे हैं।

shivpal yadav new party

इसी के तहत लखनऊ में प्रसपा ने बाइक रैली का उदघाटन किया जिसमें शामिल पार्टी कार्यकर्ताओं ने यातायात नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई। हैरानी की बात रही कि इस दौरान मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी उन्हें रोकने की हिम्मत नहीं दिखाई। इस रैली को सपा के पूर्व सांसद/मंत्री भगवती सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

9 दिसंबर को है प्रसपा की रैली :

शिवपाल सिंह यादव ने कहा हुआ है कि हम 9 दिसंबर को लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर मैदान में रैली करेंगे। हम संविधान बचाओ, देश बचाओ रैली से केंद्र व राज्य सरकार को बड़ा संदेश देंगे। इस रैली में हमारे साथ बहुजन मुक्ति पार्टी भी रहेगी। हम बहुजन मुक्ति पार्टी के साथ लोकसभा के साथ विधानसभा के चुनाव में भी अपने प्रत्याशी खड़ा करेंगे।

शिवपाल सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। यहां पर महिलाओं की आबरू सुरक्षित नहीं है। भाजपा पर अब किसी भी मतदाता को भरोसा नहीं रह गया है।

Related posts

संदिग्ध परिस्थितियों में घर मे लगी आग, आग से जलकर एक महिला की मौत, एक घायल, सरेनी थाना क्षेत्र के भावा खेड़ा गाव की घटना।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

देखें तस्वीरें: सीएम अखिलेश ने SGPGI को दी OPD भवन की सौगात!

Divyang Dixit
8 years ago

सिद्धार्थनगर: सवर्ण जाति के वकील कलेक्ट्रेट पर करेंगे प्रदर्शन

Shani Mishra
7 years ago
Exit mobile version