केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु 30 अगस्त को यूपी के बुलंदशहर में पहुंचे, जहाँ उन्होंने कई योजनाओं का उद्घाटन किया।
देश के पहले सेंट्रलाइज्ड ट्रैफिक कण्ट्रोल सिस्टम का उद्घाटन किया:
- मंगलवार को सूबे के बुलंदशहर पहुंचे रेल मंत्री ने देश के पहले सेंट्रलाइज्ड ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम का उद्घाटन किया।
- यह उद्घाटन कार्यक्रम जिले के खुर्जा जंक्शन पर किया गया।
- यह सेंट्रलाइज्ड ट्रैफिक सिस्टम टूंडला स्टेशन पर स्थापित किया गया है।
- यह सिस्टम गाजियाबाद से इलाहाबाद के बीच 413 किलोमीटर रूट में ट्रेनों की आवाजाही की व्यवस्था को बेहतर करेगा।
- इसके अलावा रेल मंत्री ने मोबाइल ट्रेन रेडियो कम्युनिकेशन प्रणाली की भी शुरुआत की।
- यह सुविधा अलीगढ़ से इटावा रेलखंड के लिए की गयी है।
- रेल मंत्रालय ने हाल ही में अलीगढ़ और गाजियाबाद के बीच आटोमेटिक सिग्नल सिस्टम शुरू किया था।
भारतीय रेल विश्व की सबसे बड़ी रेल व्यवस्था है:
- बुलंदशहर में रेल मंत्री ने देश के पहले सेंट्रलाइज्ड ट्रैफिक सिस्टम का उद्घाटन किया।
- इस दौरान उन्होंने कहा कि, भारतीय रेल विश्व की सबसे बड़ी रेल व्यवस्था है।
- उन्होंने कहा कि, पिछली सरकारों में जो सुविधायें जनता को नहीं मिली वो इस सरकार में मिल रही हैं।
- आटोमेटिक सिग्नल सिस्टम की शुरुआत पर उन्होंने कहा कि,
- ये छोटा सा कदम है, जिसकी शुरुआत बुलंदशहर के खुर्जा रेलवे स्टेशन से की गयी है।
- उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि, चीजों को नजरअंदाज नहीं किया जायेगा।
- केंद्र सरकार रेल सुविधाओं को बढ़ाकर और बेहतर बनाने की कोशिश कर रही है।
- सुरेश प्रभु ने कार्यक्रम में रेल में और बड़े बदलाव होने की बात भी कही।
- उन्होंने आगे कहा कि, भारतीय रेल में करीब 600 से 700 यात्री रोज सफ़र करते हैं।
- रेल मंत्री ने बताया कि, देश में करीब 400 नए स्टेशन भी बनाये जायेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार