Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

तेज प्रताप की सीट को लेकर सपा में मंथन शुरू

2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों में समाजवादी पार्टी लग गयी है। इस चुनाव में सपा अध्यक्ष अखिलेश ने कन्नौज से और मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। अब सपा के सामने सबसे बड़ी समस्या मैनपुरी से वर्तमान सांसद तेज प्रताप सिंह यादव को शिफ्ट करने के लेकर है। इस बीच तेज प्रताप की चुनाव लड़ने वाली सीट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जो सभी को हैरान कर देगी।

 

अगले पेज पर पढ़ें पूरी खबर :

कन्नौज से अखिलेश, मैनपुरी से मुलायम लड़ेंगे चुनाव :

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि वे आने वाले लोकसभा चुनाव में कन्नौज सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं उनके पिता मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे। हालाँकि वर्तमान समय में मुलायम सिंह यादव आजमगढ़ सीट से लोकसभा सांसद हैं। वर्तमान में कन्नौज से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव सांसद हैं। डिंपल से पहले इस सीट पर समाजवादी पार्टी के जाने-माने नेता जनेश्वर मिश्र चुनाव लड़ा करते थे।

आजमगढ़ से लड़ सकते तेज प्रताप :

2019 के लोकसभा चुनावों में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज से तो मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। कन्नौज से लड़ने में अखिलेश को कोई समस्या नहीं होगी मगर मुलायम अगर मैनपुरी से चुनाव मैदान में उतारते हैं तो वर्तमान सांसद तेज प्रताप सिंह यादव का क्या होगा, ये बड़ा सवाल है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि तेज प्रताप सिंह यादव को मुलायम की सीट आजमगढ़ भेजा जा सकता है। सपा नहीं चाहेगी जीती हुई सीट इसके हाथों से निकल जाये। हालाँकि मुलायम सिंह यादव कह चुके हैं कि तेज प्रताप जहाँ से चाहे चुनाव लड़े, पूरा प्रदेश उनके लिए है। अब देखना है कि सपा से तेज प्रताप को किस सीट पर चुनाव लड़ाया जाता है।

 

ये भी पढ़ें : सपा नेता के भाई की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

Related posts

सैमसंग ने यूपी में 4915 करोड़ का निवेश किया है- सतीश महाना

Kamal Tiwari
7 years ago

पंजाब का यह गिरोह डालता था डकैती, चार बदमाश गिरफ्तार!

Sudhir Kumar
8 years ago

अखिलेश के बंगले में तोड़फोड़ से हुआ 10 लाख का नुकसान, हो सकती है रिकवरी

Shashank
6 years ago
Exit mobile version