खुटहन क्षेत्र के तिसौली गांव में रविवार की रात दो लोगों के घर गिरने से महिला समेत दो लोग दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
- आस- पास के लोग गम्भीर रूप से चोटिल लोगों की कराहने की आवाज सुनकर घटनास्थल पर फौरन पहुँच उनको निजी चिकित्सक के यहां भर्ती करवाया।
- वहां पर उनका गम्भीरावस्था में इलाज चल रहा है।
- जानकारी के मुताबिक, उक्त गॉव में रात्रि को अचानक अर्जुन का कच्चा मकान भरभरा कर गिरने लगा.
- जिससे प्रभावित होकर बगल में सटा भानमती देवी पत्नी विक्रम गौतम का मकान भी गिर गया।
- घर मे सोयी भानमती देवी (50 वर्ष) व इनके दो लड़के संजय (14वर्ष) ,अजय (12 वर्ष) मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गये।
- शोरगुल सुनकर गांव वालों ने मौके पर पहुंचकर तीनों लोगों को मलबे से बाहर निकाला.
- निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया।
- वहां पर तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
रिपोर्ट:तन्मय बरनवाल
[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”स्थानीय ख़बरें ” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”up_news_categories” orderby=”date”]
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Shani Mishra
News Junkie, Social Media Activist. Ex student of BHU, Varanasi.
Followed by PM Narendra Modi on Twitter