देश व प्रदेश में लगातार बढ़ रही बलात्कार की घटनाए रूह कंपा देने वाली है। मानवता को शर्मसार कर देने वाली दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ ही रही है। वहीं लोगों की मानसिकता किस हद तक गिरती जा रही है यह इस बात से ही पता चलता है कि अब रेप की घटनाओ से बच्चे भी अछूते नहीं रहे। एक बार फिर इंसानियत को कंलकित करते हुए मुजफ्फरनगर में बच्चे के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां एक 10 वर्षीय नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है।

बड़ी बहन ने किया घटना का खुलासा

जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर के शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक 10 साल की बच्ची को गांव के ही एक व्यक्ति बहला फुसला कर ले गया। जिसके बाद अधेड़ व्यक्ति ने नाबालिक बच्ची के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब बच्ची की बड़ी बहन उसे ढूंढ़ते हुए वहाँ पहुँच गई। वहां का नजारा देखकर वह सन्न रह गई। घर जाकर पीड़ित बच्ची ने सारी दास्ता अपने माता पिता को सुनाई। घटना की जानकारी के बाद परिजनों के होश उड़ गए। घटना की जानकारी के बाद पीड़िता के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर गाँव के ही श्याम बिहारी त्यागी पर बलात्कार का आरोप लगते हुए कार्यवाही की माँग की है। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर कार्रवाई में जुट गई है।

पास्को एक्ट के तहत दर्ज किया गया मुकदमा

इस मामले में पुलिस का कहना है कि परिजनों ने गांव के ही एक अधेड़ व्यक्ति पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपित व्यक्ति को धारा 376 और पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ेंः मासूम के साथ धार्मिक स्थल परिसर में किया दुष्कर्म का प्रयास

ये भी पढ़ेंः ऑनलाइन ठगी: अंतर्राज्यीय गैंग के छह जालसाज चढ़े कृष्णानगर पुलिस के हत्थे

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें