उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने इटावा दौरे के दौरान उन अटकलों को साफ़ किया जिसमें कहा जा रहा था कि, मुख़्तार अंसारी सपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।
मुख़्तार का सपा से कोई लेना-देना नहीं है:
- सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि, मुख़्तार का सपा से कोई लेना देना नहीं है।
- उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, विलय के बाद अफजाल अंसारी और उनके छोटे भाई सिगबतुल्ला अंसारी ही सपा का हिस्सा है।
- शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि, मुख़्तार अंसारी मऊ से निर्दलीय विधायक हैं और निर्दलीय ही रहेंगी।
यूथ ब्रिगेड पर सख्त प्रदेश अध्यक्ष:
- मीडिया से बातचीत में शिवपाल सिंह यादव पार्टी के युवा नेताओं से ख़ासे नाराज नजर आये।
- उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि, जिन्हें निकाला जा चुका है, उन्हें पार्टी में वापस नहीं लिया जायेगा।
- शिवपाल सिंह यादव ने ये भी कहा कि, युवा नेता चाहे तो केंद्रीय नेतृत्व से गुहार लगा सकते हैं।
बसपा पर हमला:
- शिवपाल सिंह यादव ने इटावा दौरे के दौरान बसपा पर भी हमला किया।
- उन्होंने पार्टी में मची भगदड़ पर कहा कि, भगदड़ से मायावती बौखला गयी हैं।
- साथ ही शिवपाल ने ये भी कहा कि, बसपा पूरे प्रदेश में जनता का विश्वास खो चुकी है।
- उन्होंने ये भी कहा कि, मायावती लिखकर भाषण पढ़ती हैं और चल देती हैं।
- साथ ही उन्होंने मायावती को बसपा की चिंता करने की भी सलाह दी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार