Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

निकाय चुनाव के बागी सपा नेताओं पर गिरेगी गाज

समाजवादी पार्टी को विधानसभा चुनावों की तरह निकाय चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। इस चुनाव में भी सपा में गुटबाजी साफ़ तौर से देखने को मिली थी। सपा के कई बड़े नेताओं ने पार्टी प्रत्याशी की जगह दूसरे नेताओं के पक्ष में प्रचार किया था और सपा प्रत्याशियों को हराया था। अब अखिलेश यादव तक ऐसे नेताओं की सूची पहुँच चुकी है और 5 नेताओं पर कार्यवाई करने की तैयारी हो रही है।

अखिलेश को मिली बागियों की सूची :

उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में कई नेताओं ने सपा से बगावत कर चुनाव लड़ा था और पार्टी को हराने का काम किया था। राजधानी लखनऊ में 10 से 15 सीटों पर सपा को साफ़ तौर पर गुटबाजी के कारण हार मिली थी। सपा के महानगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दकी ने बताया कि कुछ कार्यकर्ता पार्टी से बगावत करके निकाय चुनाव में लड़े थे। लखनऊ में सपा के बैठक बुलाई गयी थी जिसमें पार्टी विरोधी और दूसरों के कहने में आकर चुनाव लड़ने वाले नेताओं के नाम की समीक्षा की गयी। इनमें कुछ नाम चुने गये हैं जिन पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कार्यवाई करेंगे।

ये नेता हो सकते हैं बाहर :

लखनऊ में सपा पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गयी जिसमें पार्टी विरोधी नेताओं और दूसरे के कहने पर चुनाव लड़ने वाले लोगो ने नामों पर फैसला होगा। इस सूची में गढ़ी पीर खां वॉर्ड से इम्तियाज अहमद, हरदीन राय वॉर्ड से गुड्डू यादव और पंकज, लेबर कॉलोनी वॉर्ड से अभिषेक, भवानीगंज वॉर्ड से दिलदार अली, ऐशबाग वॉर्ड से अयाज अहमद, आचार्य नरेन्द्र देव वॉर्ड से भानू श्रीवास्तव और मल्लाही टोला वॉर्ड 2 से मधुर अवस्थी का नाम शामिल है। जल्द इन्हें पार्टी के सामने पेश किया जायेगा जहाँ पर वे पार्टी से अलग चुनाव लड़ने का अपना पक्ष रखेंगे। अगर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इनकी सफाई से सहमत नहीं हुए तो इन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया जायेगा।

 

ये भी पढ़ें : आजमगढ़ में सपा नेता की गला रेत कर हत्या

Related posts

खाकी को चुनौती दे रहे इलाके के चोर

Vishesh Tiwari
7 years ago

सुल्तानपुर: पुलिस का जिला जेल में औचक छापा, मिले संदिग्ध व्यक्ति

Shivani Awasthi
6 years ago

 बालू माफियाओं पर अजनर पुलिस का शिकंजा, बिना कागज बालू से भरे दो ट्रक किये सीज, अजनर थाना क्षेत्र का मामला ।

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version