Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

तिरंगा यात्रा 2018: देश राग व देश रंग में सराबोर हुआ लखनऊ

गणतन्त्र दिवस के अवसर पर राजधानी के मनकामेश्वर मठ की ओर से महंत देव्यागिरि के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में हिन्दू, मुस्लिम व समस्त धर्म लोगो के साथ-साथ भारी संख्या में स्कूल के बच्चे ने भी हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। 69वें गणतन्त्र दिवस के मौके पर 69 मीटर का राष्ट्र ध्वज निकाला गया।

यह यात्रा डालीगंज से मनकामेश्वर मठ-मंदिर परिसर से शहीद स्मारक तक निकाली गई। इस भव्य यात्रा मे लखनऊ की गंगा जमुनी तहज़ीब एवम धार्मिक सदभाव का उदहारण देखने को मिला जब मुस्लिम धर्म गुरु मौलाना सुफियान निज़ामी व शिया मौलना यासूब अब्बास ने शिरकत की। इसी कड़ी मे बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, महिलाएं और विभिन्न धर्मों के अनुयायी व धर्म गुरु उत्साह के साथ शामिल हुए। यात्रा की आरम्भ मनकामेश्वर मठ-मंदिर से हुआ जिसमे निरंतर लोग बढ़ते चले गए, विभिन्न मार्गो से होते हुए यात्रा का समापन शहीद स्मारक पर हुआ।

अगले पेज पर भव्य तस्वीरों के साथ पूरी खबर…

माँ भारती की आरती से शुरू हुई यात्रा

डालीगंज मनकामेश्वर मठ में मंहत देव्यागिरि ने 2008 में भारत माता की गद्दी स्थापित की। वहां भारत माता की भव्य प्रतिमा सुनील प्रजापति ने साकार की। मंदिर परिसर में भारतमाता की नियमित आरती सुबह और शाम को की जाती है। यह अपनी तरह की देश में अकेली भारत माता की गद्दी है। तिरंगा यात्रा निकालने से पहले विधि विधान से भारत माता की आरती की गई।

इस बार 69 वें गणतन्त्र दिवस है इसलिए 69 दीपकों से भारत माता की भव्य आरती की गई। आरती के समय शंख, झांझ, करताल, डमरू, नगाड़े से परिसर गूंज उठा। इस अवसर पर भक्तों ने भारत माता के जयकारे लगाए। इसके बाद भव्य और आकर्षक तिरंगा यात्रा फूलों की वर्षां के बीच अपने पूर्ण वैभव के साथ निकली।

इस तिरंगा यात्रा की अगुआई श्रीमहंत देव्यागिरि ने की, भारत माता बनी बालिका ऋतू की झांकी ने सबका ध्यान खींचा। जगह-जगह लोगों ने भारत माता की झांकी को पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। इस तिरंगा यात्रा में मोहिबुल्लापुर मारुति शिक्षा निकेतन जूनियर हाईस्कूल एवं तुलसा इंटर कॉलेज, गोमतीनगर के सौ से अधिक बच्चों संग युवा सामाजिक सेवा सभा ys-3 के नेतृत्व में युवाओं एवं महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ली गई निष्पक्ष मतदान की शपथ

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर महंत देव्यागिरि ने यात्रा में सम्मिलित लोगो एवं बच्चो को मतदान का महत्व बताने के साथ-साथ भविस्य में होने वाले चुनावों में अपना मतप्रयोग करने की शपत दिलाई।

तिरंगा रूप मे हुआ मनकामेश्वर महादेव का श्रृंगार

मनकामेश्वर मठ मंदिर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर केसरिया, सफेद और हरे रंग से शिवलिंग का श्रंगार किया गया। इसके बाद विधि विधान से भगवान शंकर की महा आरती घंटे घड़ियाल, नगाड़े, डमरू, करताल, झांझ के साथ रात आठ बजे सम्पन्न हुई। इस अवसर पर भारत के कल्याण के लिए विशेष प्रार्थना भी की गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप सेयश अग्रवाल, प्रेम अवस्थी, विक्की, दिनेश राठौड़, नक्षत्र पांडेय, आशीष कुमार, आशीष चौधरी, सोनू सिंह, वरुण सोनकर, विजय मिश्रा, अमन शुक्ला, अमित गुप्ता ,दीपू ठाकुर, कमल जायसवाल,शुभतिवारी, बृजेश सिंह, अमित मिश्रा, तरुण, आदित्य मिश्र, मुकेश,मनी, अनिकेत, अनिल कुमार मिश्रा, संजीत, मोहित कश्यप, हिमांशु गुप्ता, कृष्णा सिंह व गजेंद्र प्रताप सिंह प्रिंस, कमलापति गुड़िया, हुसना बानो, महबूब, विक्की, राजकुमार, आनंद गुप्ता, संजय सोनकर, अमित, प्रभाकर मिश्रा, उपमा पांडेय, आशीष समेत अन्य सेवादार व भक्त मौजूद रहे।

[foogallery id=”176014″]

Related posts

जो 15 वर्षों में नहीं हुआ 5 वर्षों में होगा- CM योगी

Divyang Dixit
7 years ago

फ़िल्म निकम्मा के प्रमोशन लिए लखनऊ पहुँची अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी

Desk
2 years ago

सीएम अखिलेश ने किया शहीद सुदीश के परिजनों को 20 लाख की मदद का ऐलान

Rupesh Rawat
8 years ago
Exit mobile version