Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

काशी में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु केंद्रीय पर्यटन संस्कृति मंत्रालय व बीएचयू की मिली-जुली पहल, पंडे व मल्लाह बोलेंगे जर्मन और फ्रेंच!

उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहर व प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु अब वहां के लोगों को विदेशी भाषाएँ सिखाई जाएँगी। केन्द्रीय पर्यटन संस्कृति मंत्रालय का मानना है कि इस तरह की पहल से विदेशी पर्यटकों को होने वाली असुविधा को कम किया जा सकेगा। गौरतलब है की बनारस में हर साल विदेशी पर्यटकों का खूब आना होता है।

पंडों एवं मल्लाहों को किया जायेगा शामिल:

वाराणसी प्रदेश ही नही बल्कि देश स्तर पर भी विदेशी पर्यटकों के लिए पसंदीदा पर्यटन स्थलों में से एक है। ऐसे में केंद्रीय पर्यटन संस्कृति मंत्रालय की इस पहल के दूरगामी परिणाम हो सकते हैं। इस तरह की पहल से देश के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा व पर्यटकों में असुरक्षा की स्थिति को बहुत हद तक कम किया जा सकेगा।

Related posts

100 दिन पर बोले CM, हमने चुनौतियों को स्वीकार किया!

Divyang Dixit
7 years ago

17वीं विधानसभा के प्रथम सत्र का दूसरा दिन, पहला दिन स्थगन के नाम!

Divyang Dixit
7 years ago

पशुओं के अस्पताल को तोड़ बनाई जायेगी मल्टीस्टोरी

Sudhir Kumar
7 years ago
Exit mobile version