उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज एक साथ कई प्रदर्शनों के चलते कई रास्तों को डाइवर्ट किया गया है।
पेंशन को लेकर राज्य कर्मचारियों का धरना:
- सूबे की राजधानी लखनऊ में आज कई कर्मचारियों के संघ गुरुवार को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे।
- जिसके चलते शहर की सड़कों पर जाम की समस्या से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन किया है।
- गौरतलब है कि, कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति जीपीओ पर कर्मचारी, शिक्षक और पेंशनर्स अपनी पेंशन व्यवस्था की बहाली को लेकर धरना देंगे।
- दूसरी ओर कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा जवाहर भवन में विशाल धरना देंगे और मोर्चा मार्च भी निकालेंगे।
- जिसके चलते हजरतगंज में कई रास्तों को डाइवर्ट किया जायेगा।
इन रास्तों पर होगी रोक:
- सिकंदराबाग चौराहे से जवाहर भवन की ओर।
- महानगर, बादशाहनगर से संकल्प वाटिका तिराहा होते हुए सिकंदराबाग की ओर।
- हजरतगंज चौराहे से संकल्प वाटिका, निशातगंज, महानगर की ओर।
- हजरतगंज चौराहे से सिंकदरबाग रोडवेज बसें चारबाग से हजरतगंज की ओर।
- कैंट वीआईपी रोड से बंदरिया बाग चौराहे डीएसओ हजरतगंज की ओर।
- रायल होटल चौराहे से हजरतगंज गोल्फ क्लब चौराहे से पार्क रोड की ओर।
यहाँ से जाएँ:
- बैकुंठधाम तिराहा, पीएनटी तिराहा, गांधी सेतु गोल्फ क्लब की ओर से।
- गांधी सेतु, गोल्फ क्लब, बंदरियाबाग, लालबत्ती एसएन ओवर ब्रिज से कैंट होकर।
- पार्क रोड, गोल्फ क्लब, गांधी सेतु होते हुए समतामूलक जा सकते हैं।
- केकेसी तिराहा से लोको कैंट, लालबत्ती बंदरियाबाग, गोल्फ क्लब से जा सकते हैं।
- सिकंदराबाग से मीराबाई मार्ग, पीएनटी, चिरैयाझील, क्लार्क अवध, परिवर्तन चौक होते हुए जा सकते हैं।
- गोल्फ क्लब, लालबत्ती एसएन ओवर ब्रिज से कैंट होते हुए।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार