Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

यमुना एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा 7 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

यमुना एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा 7 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

मथुरा-

शनिवार की सुबह मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र यमुना एक्सप्रेसवे माइलस्टोन 68 पर हादसा हो गया। इसमें वैगनआर सवार सात लोगों की मौके पर मौत हो गई,वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए नौहझील सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां से उन्हेंबमथुरा जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मरने वालों में तीन महिला, तीन पुरुष और एक बच्चा है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। कार आगरा से नोएडा की ओर जा रही थी। कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमे बैठे 7 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
एसपी देहात श्रीश चंद ने बताया यमुना एक्सप्रेस वे पर एक सड़क हादसे में 7 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। घायलों का इलाज मथुरा जिला अस्पताल में हो रहा है। कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। कार सवार हरदोई से नोएडा जा रहे थे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये गये हैं।सभी मृतक हरदोई के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Report – Jay

Related posts

बुलंदशहर: दलित युवक को मिल रही गोली से मारने की धमकी, सुरक्षा की मांग

Sudhir Kumar
6 years ago

अधेड़ युवक पर नाबालिग मानसिक रोगी बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोप

Short News Desk
6 years ago

युवक की गोली लगने से मौत के बाद सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन

Sudhir Kumar
6 years ago
Exit mobile version